भिवंडी बना गांजा बिक्री का केन्द्र... 18 लोग गांजा पीते हुए गिरफ्तार
Bhiwandi becomes center of ganja sale... 18 people arrested for smoking ganja
इसी तरह अनेक क्षेत्रों के पान टपरी, किराना दुकानों पर गांजा की बिक्री हो रही है। हालांकि स्थानीय लोकल पुलिस को इसकी जानकारी होने के बावजूद इन पर कार्रवाई ना करना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न निर्माण करता है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल क्षेत्र के 6 पुलिस थानों द्वारा चलाऐ गये आॅल आउट ऑपरेशन अंर्तगत सार्वजनिक जगहों पर गांजा पी रहे 18 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।
भिवंडी : भिवंडी व आसपास सटे ग्रामीण क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में खुलेआम गांजा की बिक्री की जाती रही है। पुलिस इन गांजा विक्रेताओं पर कार्रवाई ना कर गांजा पीने वाले गजेडियों की धरपकड़ कर कागजी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। गत दिनों सुभाष नगर पुलिस चौकी के पास एक पान की टपरी पर छापामार कर लगभग 32 हजाए रूपये कीमत के एक किलो 50 ग्राम गांजा को शांतिनगर पुलिस ने जब्त किया था।
इसी तरह अनेक क्षेत्रों के पान टपरी, किराना दुकानों पर गांजा की बिक्री हो रही है। हालांकि स्थानीय लोकल पुलिस को इसकी जानकारी होने के बावजूद इन पर कार्रवाई ना करना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न निर्माण करता है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल क्षेत्र के 6 पुलिस थानों द्वारा चलाऐ गये आॅल आउट ऑपरेशन अंर्तगत सार्वजनिक जगहों पर गांजा पी रहे 18 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।
इसके पूर्व भी दिसम्बर महीने में इसी तरह कार्रवाई कर लगभग दो दर्जन लोगों को गांजा पीने के जुर्म में पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक नारपोली पुलिस ने नारायण सिंह राजपुरोहित शारदा रामचंदर गुप्ता,महबूब जिलानी पटेल और यासीन शकील अहमद अंसारी शांतिनगर पुलिस ने मोहम्मद हासीम कलीम अंसारी, शाहीद जुल्फिकार अंसारी,आयाज नौशाद अहमद अंसारी और सलीम हसन मोहम्मद शहा,रविकुमार रामलाल निर्मल,साकीर साबीर हाशमी तथा सुफियान राईस शाह कोनगांव पुलिस ने उज्जवल संजय पाटिल भोईरवाडा पुलिस ने नौशाद जुमन अंसारी,सादिक हुसैन सलाउद्दीन अंसारी, संजय कुमार सिवदन हरिजन और जावेद अमानत अंसारी को विभिन्न क्षेत्रों में गांजा पीते हुए हिरासत में लिया है।
इसी तरह निज़ामपुरा पुलिस ने मुस्तकिम मोहम्मद नाईम इद्रीसी और भिवंडी शहर पुलिस ने आसिफ शौकत शेख को चिलम में गांजा भर कर पीते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी 18 लोगों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. कायदा 1985 के कलम 8(क) 27,29 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

