देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को की मुलाकात ,सियासी कयासबाजी तेज
By: Rokthok Lekhani
On
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की मंगलवार को मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद सियासी कयासबाजी शुरू हो गई।
बातचीत के बाद दोनों नेताओं की ओर से किसी प्रकार से संकेत नहीं मिले लेकिन सूत्रों के मुताबिक, राजठाकरे की पार्टी से भाजपा हाथ मिला सकती है। यह चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि शिवसेना अब भाजपा से अलग हो चुकी है।
हालांकि, दोनों दलों के नेता अभी तक एक दूसरे का साथ लेने से बचते रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि शिवसेना के अलग होने से भाजपा को मनसे का साथ लेना फायदेमंद हो सकता है। उद्धव ठाकरे के शपथग्रहण समारोह के दौरान भी मनसे के विधायक राजू पाटिल ने सरकार के पक्ष में मतदान नहीं किया था और वह तटस्थ रहे थे।
Today's Epaper
Tags:


