मुंबई में मेक्सिको की महिला डीजे से शख्‍स ने किया कई बार रेप...

A man raped a Mexican female DJ several times in Mumbai...

मुंबई में मेक्सिको की महिला डीजे से शख्‍स ने किया कई बार रेप...

बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

मुंबई : मुंबई में मेक्सिको की महिला से बलात्‍कार का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने मेक्सिको की 31 वर्षीय एक महिला डिस्क जॉकी (डीजे) से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद 35 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि बलात्‍कार का आरोपी शख्‍स भी डीजे के रूप में काम करता है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 2019 से कई बार महिला से दुष्कर्म किया. अधिकारी ने बताया कि महिला फिलहाल मुंबई में रहती है और आरोपी उसका मैनेजर है.

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

पुलिस अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर कहा, "महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2017 में सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से मिली थी. उसने (आरोपी) जुलाई 2019 में बांद्रा में अपने घर में उसका यौन उत्पीड़न किया. इस घटना के बाद आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया."

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

आरोपी विदेशी महिला को कई सालों से प्रताडि़त करता आ रहा है. पुलिस अधिकारी ने बताया, "महिला को आरोपी धमकाया करता था कि अगर वह राजी नहीं हुई, तो वह उसे काम से बाहर निकाल देगा. वह महिला को उसकी अंतरंग तस्वीरों के माध्यम से ब्लैकमेल किया करता था."

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 354 (महिला की इज्जत को भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 506 (आपराधिक मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है.