महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी व्यक्ति पर FIR दर्ज...

FIR lodged against accused person for posting objectionable post against Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी व्यक्ति पर FIR दर्ज...

अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए शिंदे नीत शिवसेना की समन्वयक हैं। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता को ऑनलाइन खबर पढ़ने के दौरान ये पोस्ट मिला, पोस्ट का मकसद महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना है।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को बताया कि 56 वर्षीय महिला शिकायतकर्ता के अनुसार जिस फेसबुक अकाउंट पर अश्लील पोस्ट किया गया है वह शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ता के नाम पर है।

यूबीटी का आशय उद्धव बालासाहेब ठाकरे से है। शिकायतकर्ता यहां अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए शिंदे नीत शिवसेना की समन्वयक हैं। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता को ऑनलाइन खबर पढ़ने के दौरान ये पोस्ट मिला, पोस्ट का मकसद महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना है।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

उन्होंने कहा कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (शब्द, इशारा या कृत्य से एक महिला की गरिमा का अपमान करने का इरादा), 153-ए (1) (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीन दिन में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया गया यह दूसरा मामला है।

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन