शिवसेना के पूर्व सीएम के बयान से एनसीपी और कांग्रेस के उड़े होश, जल्द बीजेपी शिवसेना होंगी एक !

शिवसेना के पूर्व सीएम के बयान से एनसीपी और कांग्रेस के उड़े होश, जल्द बीजेपी शिवसेना होंगी एक !

मुंबई. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग से महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है. पार्टी के ही वरिष्ठ नेता और सूबे के पूर्व सीएम मनोहर जोशी ने एक बयान देकर सभी को चौंका दिया है. मनोहर जोशी ने हाल ही में कहा कि शिवसेना और भाजपा जल्द ही एक साथ आएंगे. हालांकि, अब जोशी के बयान से शिवसेना किनारा करती हुई दिखी है. पार्टी के वरिष्ठ नेता नीलम गोरे ने कहा कि मनोहर जोशी का यह व्यक्तिगत बयान है. उसे शिवसेना का आधिकारिक बयान नहीं माना जाए. जोशी का कहना है नेताओं की एक पीढ़ी में इस तरह की भावनाएं बन रही हैं.

दरअसल, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भले ही शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग से महाराष्ट्र में सरकार बना ली हो, लेकिन उसके कार्यकर्ता इस फैसले से खुश नहीं है. इसका आभास शिवसेना के बड़े नेताओं को भी हो गया है. यही वजह है कि शिवसेना ने सेक्युलर खेमे के साथ आने के बाद भी अभी तक अपना हिन्दुत्व का कोर एजेंडा नहीं छोड़ा है. उसने सोमवार को लोकसभा में एनडीए सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया.

Read More मुंबई : बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर अनंत अंबानी के जन्मदिन की चमकदार सजावट

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला