मनपा का कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य

It is mandatory to install information board at Municipal Corporation's work place.

मनपा का कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य

मिरा-भायंदर मनपा के माध्यम से शहर में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी से सम्बंधित फलक(बोर्ड) लगाना होगा अनिवार्य ऐसा आदेश मनपा आयुक्त/प्रशासक संजय काटकर ने जारी किया है, साथ इन नियमों का अधिकारियों द्वारा अनदेखी या पालन नहीं किये जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी। 

भायंदर : मिरा-भायंदर मनपा के माध्यम से शहर में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी से सम्बंधित फलक(बोर्ड) लगाना होगा अनिवार्य ऐसा आदेश मनपा आयुक्त/प्रशासक संजय काटकर ने जारी किया है, साथ इन नियमों का अधिकारियों द्वारा अनदेखी या पालन नहीं किये जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी। गौरतलब है मि.भा. मनपा द्वारा शहर में जन हितार्थ से सम्बंधित विभिन्न स्थानों पर भिन्न प्रकार के कार्यकिये जाते हैं,अतः शहर के नागरिकों को भी ऐसे विकास कार्यों के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे प्रशासन द्वारा किये जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी।

इसलिए अब शहर में निजी और सरकारी चल रहे सभी प्रकार के विकास कार्यों की जानकारी देने वाला सूचना बोर्ड अनिवार्य होगा। ज्ञात हो की शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते समय मनपा आयुक्त/प्रशासक संजय काटकर ने यह पाया की किसी भी स्थान पर कार्य की कोई जानकारी नहीं है अतः त्वरित निर्णय लेते हुए उन्होंने सभी मनपा अधिकारीयों को चेतावनी दी है कि अगर अब ऐसे बोर्ड नहीं दिखे तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सीधी कारवाई की जाएगी।

Read More बीकेसी से वर्ली के बीच मेट्रो का ट्रायल; कॉरिडोर का निर्माण कार्य 88.1% तक पूरा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : विश्व हिंदू परिषद को सायन में 7,658 वर्ग मीटर का एक प्राइम प्लॉट 30 साल की अवधि के लिए ₹10,186 के सालाना किराए पर अलॉट किया मुंबई : विश्व हिंदू परिषद को सायन में 7,658 वर्ग मीटर का एक प्राइम प्लॉट 30 साल की अवधि के लिए ₹10,186 के सालाना किराए पर अलॉट किया
मुंबई : पांच सितारा होटलों के यूनियनों पर कब्ज़ा करने की हाल की दो कोशिशों के बाद बीजेपी को "मुंहतोड़ जवाब" देने का ठाकरे ने दिया निर्देश 
मुंबई : राज्य विधानमंडल द्वारा पास किए गए कई बिल केंद्र सरकार और राष्ट्रपति की मंज़ूरी का इंतज़ार
मुंबई : वसई स्कूल छात्रा की मौत: ड्यूटी में लापरवाही के लिए तीन शिक्षा अधिकारी सस्पेंड 
मुंबई : महा विकास अघाड़ी ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर सरकार की पारंपरिक चाय पार्टी का किया बहिष्कार 
मुंबई : 8 साल जेल के बाद नाइजीरियाई नागरिक NDPS मामले में बरी