आज से शुरू हुई मानसून की विदाई, सामान्य से 8 दिन देरी से जा रहा वापस

Farewell to monsoon started from today, returning 8 days later than normal

आज से शुरू हुई मानसून की विदाई, सामान्य से 8 दिन देरी से जा रहा वापस

 

नई दिल्ली: देश से आज (25 सितंबर) मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मानसून सामान्य से आठ दिन की देरी से वापस जा रहा है। दक्षिण पश्चिमी मानसून आज दक्षिण पश्चिमी राजस्थान से विदा हो गया है। इसके विदा होने की सामान्य तारीख 17 सितंबर थी।

Read More मालेगांव विस्फोट; पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपी बरी

IMD के मुताबिक, यह लगातार 13वां साल है, जब मानसून देरी से विदा हो रहा है। उत्तर पश्चिम भारत से मानसून के लौटने के साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से मानसून की विदाई की शुरुआत हो जाती है। मानसून की विदाई में देरी का मतलब है कि बारिश का सीजन लंबा रहा है, जिसका खेती पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

Read More मुंबई में ठाकरे ब्रांड खत्म नहीं होगा - प्रताप सरनाईक

आमतौर पर दक्षिण पश्चिमी मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक दे देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश पर छा जाता है। वहीं, 17 सितंबर तक यह उत्तर पश्चिमी भारत से लौटना शुरू हो जाता है और 15 अक्टूबर तक पूरे देश से लौट जाता है। इस साल अब तक देश में 796.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश (843.2 मिमी) से 6% कम है। 

Read More भिवंडी: सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने की वजह से मौत; आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया चक्का जाम 

वहीं, देश में आज 14 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Read More मुंबई : दही हांडी उत्सव में भाग लेने वाले 1.5 लाख गोविंदाओं के लिए बीमा कवरेज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News