फ्लैट में घुसते ही पुलिसकर्मियों को हुई उल्टी, इतना भयानक था नजारा... मीरा रोड मर्डर केस में सामने आई बड़ी बात

Policemen vomitted as soon as they entered the flat in Mumbai Murder Case...

फ्लैट में घुसते ही पुलिसकर्मियों को हुई उल्टी, इतना भयानक था नजारा... मीरा रोड मर्डर केस में सामने आई बड़ी बात

मीरा रोड मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब फ्लैट के अंदर पुलिस घुसी तो उनमें से कुछ को उल्टी हो गई थी। अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था और पुलिसकर्मी इसके लिए तैयार नहीं थे।

मुंबई: मुंबई के मीरा रोड में अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव के साथ बर्बरता करने वाले आरोपी मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब पुलिस फ्लैट में घुसी तो कुछ ने कथित तौर पर उल्टी कर दी थी।

मनोज साने और उसकी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य मीरा रोड स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 704 में रहते थे। उनके अपार्टमेंट से आने वाली संदिग्ध बदबू को लेकर पड़ोसी सोमेश श्रीवास्तव ने पुलिस को अलर्ट किया।

Read More मुंबई : 27 फरवरी को 11 आवेदकों के मामले की सुनवाई करेगी म्हाडा समिति

बताया जा रहा है कि जैसे ही फ्लैट के अंदर पुलिस घुसी तो कुछ जवानों ने वीभत्स दृश्य देखकर कथित रूप से उल्टी कर दी थी। फ्लैट के लिविंग रूप में मानव शरीर के अंग फैले हुए थे। वहीं रसोई में बर्तनों में उबला और भुना हुआ मांस रखा हुआ था।

Read More मुंबई: मृतक भाई के बीएमसी पहचान पत्र का इस्तेमाल करके दुकानदारों से ₹10 लाख मांगे; एफआईआर दर्ज 

उधर साने से पूछताछ के दौरान पुलिस ने वैद्य के परिवार के सदस्यों का पता लगाया और उसकी तीन बहनों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि साने ने पुलिस को बताया कि वह वैद्य के शरीर के अंगों को ठिकाने लगाने के बाद अपनी जान लेने की भी तैयारी कर रहा था, अपराध के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है।

Read More मुंबई: अमेरिकी दूतावास का अधिकारी बताकर महिला डॉक्टर को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

अपनी ‘लिव इन पार्टनर’ सरस्वती वैद्य की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार मनोज साने (56) ने दावा किया कि उसने (वैद्य ने) जहर पीकर आत्महत्या की थी और उसने सिर्फ शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Read More मुंबई: आईएएस संजीव जायसवाल ने 17 स्लम पुनर्विकास परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

images - 2023-06-09T162613.667

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई के बाहरी क्षेत्र मीरा रोड (पूर्व) इलाके से गुरुवार को गिरफ्तार साने ने जांचकर्ताओं को यह भी बताया कि वह एचआईवी-संक्रमित है और उसके 36 वर्षीय वैद्य से कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे..

साने ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वैद्य के मुंह से झाग निकल रहा था और जहर का सेवन करने के बाद तीन जून की सुबह उसकी मौत हो गई थी। उसने कहा कि इस डर से कि उसे उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा, उसने शरीर को ठिकाने लगाने का फैसला किया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया  नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया 
मुंबई : बीजेपी की दादागिरी की वजह से क्रिकेटर हाथ नहीं मिला रहे हैं : सांसद संजय राउत
नई दिल्ली : पेंशनर्स 28 फरवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी आपकी पेंशन
मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट में 53% डिलीट, कहां से फैलती हैं भड़काऊ पोस्ट
मुंबई: मालेगांव से मिरा भाईंदर पहुंचा टीपू सुल्तान विवाद, मीरा रोड के पास की चाैक का नाम बदलने की मांग
नवी मुंबई : बीजेपी और एकनाथ शिंदे सेना आमने-सामने, परिवहन समिति के चुनाव में दोनों ने खड़े किए प्रत्याशी