बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय दल को महाराष्ट्र भेजा जाएगा: अमित शाह

बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय दल को महाराष्ट्र भेजा जाएगा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राज्य के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय दल को महाराष्ट्र भेजा जाएगा।

राजभवन द्वारा जारी एक बयान में मुंबई में कहा गया है कि श्री शाह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इस बारे में अवगत कराया। बयान में कहा गया है कि केंद्र की प्रतिक्रिया के बाद राज्यपाल ने श्री शाह को हाल के हफ्तों में महाराष्ट्र में बाढ़ और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया।

Read More मुंबई : पुलिस ने 7 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की, महिला तस्कर गिरफ्तार

Tags: