'पंकजा मुंडे के बयान से मैं काफी दुखी हूं', NCP नेता एकनाथ खडसे ने ऐसा क्यों कहा?

'I am deeply saddened by Pankaja Munde's statement', why did NCP leader Eknath Khadse say this?

'पंकजा मुंडे के बयान से मैं काफी दुखी हूं', NCP नेता एकनाथ खडसे ने ऐसा क्यों कहा?

एकनाथ खडसे ने भाजपा नेता पंकजा मुंडे के हालिया बयानों को पीड़ादायक बताया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पंकजा के साथ बुरा व्यवहार कर रही है। दूसरी और कांग्रेस ने पंकजा को अपनी पार्टी में आने का आमंत्रण दिया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता एकनाथ खडसे ने भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे के हालिया बयानों को पीड़ादायक बताया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा खुद ही पंकजा के साथ बुरा व्यवहार कर रही है...NCP leader Eknath Khadse...

बीड जिले के गोपीनाथगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए खडसे ने यह बात कही। एनसीपी नेता पंकजा के पिता गोपीनाथ मुंडे की नौवीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं उनके बयान से काफी असहज महसूस कर रहा हूं, क्योंकि आज की बीजेपी और पहले की पार्टी में बहुत अंतर है। हाल ही में पंकजा मुंडे के जो बयान आए हैं, वे पीड़ादायक हैं।

Read More मुंबई : ट्रक पलट जाने से मजदूर की मौत

03_06_2023-eknath_khadse_23431074 (1)

Read More मुंबई : पब्लिक सिक्योरिटी बिल; शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को इससे डरने की जरूरत नहीं है - फडणवीस

गुरुवार को पंकजा ने कहा कि वह भाजपा को अपना परिवार मानती हैं, लेकिन पार्टी उनके साथ नहीं है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में ऐसी अटकलें लगाई जाती रही हैं कि उन्हें राज्य भाजपा द्वारा दरकिनार कर दिया गया है।

Read More मुंबई : तेज़ी से चल रहा है बेलासिस फ्लाईओवर का पुनर्निर्माण 

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने भी पंकजा के बयान पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पंकजा के साथ जो भाजपा व्यवहार कर रही है वो गलत है और अगर पंकजा चाहे तो वो कांग्रेस में आ सकती हैं।

Read More मुंबई : कबूतरों को दाना डालने पर मुंबई में केस दर्ज

देवेंद्र फडणवीस के 2014 और 2019 के बीच मुख्यमंत्री रहते हुए पंकजा ने ग्रामीण विकास, महिला और बाल कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया है। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनावों में वह अपने चचेरे भाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता धनंजय मुंडे से मुंडे परिवार के गढ़ परली में हार गईं। अगस्त 2022 में एकनाथ शिंदे-फडणवीस कैबिनेट के पहले विस्तार के बाद उन्होंने सरकार पर तंज भी कसा था...NCP leader Eknath Khadse...

2014 में केंद्र की सता पाने के बाद लोकसभा में भाजपा के पूर्व उपनेता गोपीनाथ मुंडे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उसी साल 3 जून को एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी....NCP leader Eknath Khadse....

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News