मुंबई अवैध संबंध की जानकारी मिलते ही बेटे ने मां के सामने प्रेमी की हत्या

मुंबई अवैध संबंध की जानकारी मिलते ही बेटे ने मां के सामने प्रेमी की हत्या

मुंबई. पुलिस ने 21 वर्षीय एक युवक को मुंबई (Mumbai) के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra Kurla Complex) बस अड्डे पर अपनी मां (Mother) के कथित प्रेमी की हत्या (Murder) करने के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया है.

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को शक था कि परवेज शेख के उसकी मां के साथ अवैध संबंध हैं. उन्होंने कहा कि घटना सोमवार रात 10 बजे हुई जब आरोपी को यह पता चला कि उसकी मां बस अड्डे पर परवेज शेख के साथ बैठी है. इस बात का पता लगते ही आरोपी घटनास्थल पर पहुंचा और परवेज पर ईंट से प्रहार किया.

Read More ठाणे : मुंब्रा में 22 साल पुरानी इमारत का स्लैब गिरा... 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत !

अधिकारी ने बताया कि प्रहार के कारण परवेज का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया.

Read More मुंबई में अब 'स्कूल जिहाद'! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप 

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रदीप भोसले ने बताया कि आरोपी एम एच साबू सिद्दिक कॉलेज का छात्र है जहां वह इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा कर रहा था. उन्होंने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

Read More मुंबई से 68 KM दूर आशियाना, बार गर्ल से बनी 'ड्रग्स क्वीन', फ्लैट में 6 करोड़ का 'मर्सिडीज' वाला नशा

Tags: