मुंबई के क्रॉउफोर्ड मार्केट में तीन मंजिला इमारत गिरी, 17 लोगों को निकाला गया

मुंबई के क्रॉउफोर्ड मार्केट में तीन मंजिला इमारत गिरी, 17 लोगों को निकाला गया

मुंबईः दक्षिण मुंबई के क्रॉउफोर्ड मार्केट में मंगलवार रात तीन मंजिला इमारत गिर गई। अग्निशमन दल के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलबे में तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका है। कुछ लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलदास रोड की लोहार चॉल में यूसुफ नाम की इमारत करीब नौ बजकर 15 मिनट पर अचानक गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस इमारत का निर्माण 1959 से पहले हुआ था और राज्य आवास एजेंसी म्हाडा के अधिकार क्षेत्र में है।

Read More मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमएसी) के आपदा प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल के जवान और बीएमसी के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं तथा बचाव एवं राहत कार्य जारी है। मुंबई के अग्निशमन दल के प्रमुख पी. एस. रहांगडाले ने बताया कि एहतियातन पास की द्वारकादास इमारत और यूसुफ इमारत के बचे हुए हिस्से को खाली करा लिया गया है।

Read More बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंज़ूरी मिली

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत