महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का बड़ा फैसला... जय जय महाराष्ट्र माझा को मिला राज्य गीत का दर्जा

Big decision of Shinde government in Maharashtra... Jai Jai Maharashtra Majha gets state song status

महाराष्ट्र में  शिंदे सरकार का बड़ा फैसला... जय जय महाराष्ट्र माझा को मिला राज्य गीत का दर्जा

महाराष्ट्र के शिंदे कैबिनेट की हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। इस बैठक में राज्य को आधिकारिक राज्य गीत मिला है। बैठक में  जय जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा गाने को राज्य गीत का दर्जा दिया गया है। यह निर्णय छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी, 2023 से लागू किया जाएगा।  

मुंबई : महाराष्ट्र के शिंदे कैबिनेट की हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। इस बैठक में राज्य को आधिकारिक राज्य गीत मिला है। बैठक में  जय जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा गाने को राज्य गीत का दर्जा दिया गया है। यह निर्णय छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी, 2023 से लागू किया जाएगा।  

कैबिनेट बैठक में सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा इस निर्णय को मंजूरी दी गई। उल्लेखनीय है कि, यह निर्णय लिया गया था कि अमृत महोत्सव वर्ष के लिए हर राज्य का एक गीत होना चाहिए। जिसके अनुसार, महाराष्ट्र के तीन गीतों का चयन किया गया था। इनमें से गरजा महाराष्ट्र गीत को राज्य गीत के रूप में चुना गया। 

Read More मुंबई: थोरियम परमाणु रिएक्टर के विकास के लिए सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर