मुंबई के मीरा रोड में मामूली विवाद के चलते डिलीवरी बॉय उतारा मौत के घाट... CCTV में कैद हुई घटना

Delivery boy killed due to minor dispute in Mumbai's Mira Road... Incident captured in CCTV

मुंबई के मीरा रोड में मामूली विवाद के चलते डिलीवरी बॉय उतारा मौत के घाट... CCTV में कैद हुई घटना

मुंबई के मीरा रोड पूर्व स्थित शांति पार्क परिसर स्थित जांगिड़ शर्कल में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृत युवक का नाम अंकुश राज है और उसकी उम्र 21 साल के आसपास बताई जा रही है। यह घटना कल (30) सोमवार देर रात की है। काशीमीरा क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

मुंबई : कई बार कुछ मामूली झगड़े इतने खतरनाक साबित होते है जो जान पर बन आते है। कुछ ऐसा ही मुंबई में हुआ है। दरअसल मुंबई के मीरा रोड पूर्व स्थित शांति पार्क परिसर स्थित जांगिड़ शर्कल में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृत युवक का नाम अंकुश राज है और उसकी उम्र 21 साल के आसपास बताई जा रही है। यह घटना कल (30) सोमवार देर रात की है। काशीमीरा क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

इस घटना के बारे में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक पास में ही रहता था और एक ई-शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई है। हत्या के समय का सीसीटीवी फुटेज और एक मोबाइल वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक मृतक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। 

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

ऐसे में इस मारपीट के बाद अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। एक दिन अंकुश का कुछ और लोगों से झगड़ा हो गया। मीरा रोड पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घटना का हत्या से कोई संबंध है।

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पिछले कुछ दिनों में मुंबई और उसके आसपास अपराध की घटनाओं में वृद्धि से कानून व्यवस्था की समस्या बढ़ती जा रही है। मीरा रोड पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे