मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को मिली जान से मारने की धमकी... दफ्तर में पत्र भेजकर कहा- टुकड़े-टुकड़े कर देंगे

Mumbai BJP President Ashish Shelar received death threats… sent a letter to the office saying – will break into pieces

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को मिली जान से मारने की धमकी... दफ्तर में पत्र भेजकर कहा- टुकड़े-टुकड़े कर देंगे

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकी एक पत्र के जरिए दी गई है। यह पत्र उनके बांद्रा स्थित दफ्तर में आया था। पत्र में कहा गया है कि भाजपा नेता के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे।

मुंबई : मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकी एक पत्र के जरिए दी गई है। यह पत्र उनके बांद्रा स्थित दफ्तर में आया था। पत्र में कहा गया है कि भाजपा नेता के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, उनके दफ्तर में आए पत्र में भाजपा और शिंदे गुट के खिलाफ भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है। उनके कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी है। कार्यालय ने बताया कि आशीष शेलार ने इसकी शिकायत बांद्रा थाने में दर्ज कराई है। 

कहा जा रहा है कि किसी अनजान व्यक्ति ने धमकी भरा खत उनके कार्यालय के लेटर बॉक्स में डाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पत्र में धमकी देने वाले ने आशीष शेलार को संबोधित करते हुए लिखा है कि अगर आप इसी तरह आक्रामक बने रहे तो आपके और आपके परिवार को भी मार डालेंगे। इतना ही नहीं शवों को समुद्र में फेंक दिया जाएगा। फिलहाल शेलार ने धमकी देने वाले अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस भी इसे लेकर सतर्क हो गई है।

वह हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।  ये पहली बार नहीं है जब आशीष शेलार को इस तरह की धमकी मिली हो। बीते साल भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। तब धमकी देने वाले व्यक्ति ने उन्हें फोन करके धमकाया था। तब भी उन्होंने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोपी को पकड़ भी लिया गया था। 

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इंडिया में अवैध रूप से रहने वाली 8 बांग्लादेशी महिलाओं को 25 महीने की जेल  इंडिया में अवैध रूप से रहने वाली 8 बांग्लादेशी महिलाओं को 25 महीने की जेल 
अदालत ने आठ बांग्लादेशी महिलाओं को इंडिया में अवैध रूप से रहने के मामले में सोमवार को दोषी ठहराते हुए...
कांदिवली पूर्व में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' बिना डिब्बे के तथाकथित कई इंजन से भरा है - देवेंद्र फडणवीस
राज ठाकरे की राय अक्सर बदलती रहती है - शरद पवार
माहिम में तुलसी पाइप रोड पर तेज रफ्तार बाइक खड़ी बस से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गुजरात से किया गिरफ्तार 
फर्जी दस्तावेज दिखाकर सरकारी कॉन्ट्रैक्टर से ठगे 5.82 करोड़ रुपये... 4 के खिलाफ FIR

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media