नासिक में 19 साल के लड़के ने हाथ में तलवार लहराते हुए शेयर किया वीडियो... हुआ गिरफ्तार

19-year-old boy in Nashik shared video waving sword in hand... arrested

नासिक में 19 साल के लड़के ने हाथ में तलवार लहराते हुए शेयर किया वीडियो... हुआ गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के अतंरगी अंदाज में वीडियो-रील बनाते दिखाई देते हैं. लाइक्स और व्यूज़ पाने के लिए कानून का भी उल्लघंन कर देते हैं. ऐसा ही एक मामला अब महाराष्ट्र के नासिक शहर से सामने आया है. यहां एक 19 साल का लड़के ने हाथ में हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है.

महाराष्ट्र : सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के अतंरगी अंदाज में वीडियो-रील बनाते दिखाई देते हैं. लाइक्स और व्यूज़ पाने के लिए कानून का भी उल्लघंन कर देते हैं. ऐसा ही एक मामला अब महाराष्ट्र के नासिक शहर से सामने आया है. यहां एक 19 साल का लड़के ने हाथ में हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है.

ये लड़का नासिक शहर के भरत नगर का रहने वाला है जिसका नाम फैजान शेख है. फैजान ने हाथ में तलवार लहराते हुए एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने जांच शुरू कर फैजान को गिरफ्तार कर लिया.

Read More महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण - देवेंद्र फडणवीस

पुलिस ने जब उससे तलवार के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने भारत नगर में रहने वाले सचिन शरद इंगोले से तलवार ली थी. नासिक क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सचिन इंगोले को भी गिरफ्तार कर लिया है जिससे उन्होंने एक लोहे की खंजर बरामद की.

Read More लातूर में बड़ी कार्रवाई; 17 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

इस घटना के बाद नासिक सिटी क्राइम ब्रांच यूनिट 1 के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय धमाल ने जनता से अपील की कि खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल ना किया जाए. किसी भी हथियार का इस्तेमाल कर वीडियो न बनाया जाए और सोशल मीडिया खासतौर पर ना शेयर किया जाए. पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read More जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया