महाराष्ट्र के नासिक में बीमार बुजुर्ग महिला से बलात्कार... 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Ailing elderly woman raped in Maharashtra's Nashik... 22-year-old accused arrested

महाराष्ट्र के नासिक में बीमार बुजुर्ग महिला से बलात्कार... 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नासिक से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 22 वर्षीय शख्स ने एक बीमार बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर की एक अदालत ने 60 वर्षीय बिस्तर पर पड़ी बीमार महिला के साथ कथित बलात्कार के मामले में युवक को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नासिक से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 22 वर्षीय शख्स ने एक बीमार बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर की एक अदालत ने 60 वर्षीय बिस्तर पर पड़ी बीमार महिला के साथ कथित बलात्कार के मामले में युवक को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

नासिक पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार दोपहर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का भी मामला पहले से दर्ज है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित महिला पैरालिसिस अटैक के बाद से कई सालों से बिस्तर पर है और अपने छोटे से घर में अकेली रहती है।

Read More नवी मुंबई  के कलंबोली में एक डॉक्टर से फ्लैट बेचने के नाम पर 70 लाख की ठगी 

उसी इलाके में रहने वाला आरोपी मंगलवार की रात 1 से 3 बजे के बीच महिला की झोपड़ी में घुस गया और उसके साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी ने शोर मचाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता की तस्वीरें भी लीं।

Read More 28 वर्षीय सोनाली शेख बांग्‍लादेश डिपोर्ट ; बांग्‍लादेशी नागरिकों की तलाश 

बाद में बुजुर्ग महिला ने घटना की जानकारी अपने घर के बगल में रहने वाले अपने भाई को दी, जिसके बाद उपनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More महाराष्ट्र : प्याज की कीमतों में 50% की भारी गिरावट