महाराष्ट्र के दादर पुलिस स्टेशन में गोलीबारी मामले में बड़ा खुलासा... शिंदे गुट के MLA की पिस्तौल से चली थी गोली

Big disclosure in the firing case at Dadar police station in Maharashtra... The bullet was fired from the pistol of MLA of Shinde faction

महाराष्ट्र के दादर पुलिस स्टेशन में गोलीबारी मामले में बड़ा खुलासा... शिंदे गुट के MLA की पिस्तौल से चली थी गोली

महाराष्ट्र के दादर पुलिस स्टेशन परिसर में सीएम शिंदे व ठाकरे गुट के बीच हुई झड़प व गोली चलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि थाना परिसर में चलाई गई गोली, एकनाथ शिंदे गुट के विधायक  सदासर्वांकर के लाइसेंसी हथियार से चलाई गई थी।

हाराष्ट्र : बीते साल महाराष्ट्र के दादर पुलिस स्टेशन परिसर में सीएम शिंदे व ठाकरे गुट के बीच हुई झड़प व गोली चलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि थाना परिसर में चलाई गई गोली, एकनाथ शिंदे गुट के विधायक  सदासर्वांकर के लाइसेंसी हथियार से चलाई गई थी।  

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, घटना के बाद हमने सर्वांकर के लाइसेंसी हथियार को जब्त कर दिया था और जांच के लिए इसे फारेंसिक लैब भेजा गया था। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पुलिस स्टेशन परिसर में पाया गया गोली का खाली खोल, उनके ही लाइसेंसी हथियार से चलाया गया था। वहीं इस मामले में आरोपी विधायक सर्वांकर का कहना है कि उन्हें रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि, यह एक मिसफायर था। 

Read More मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के दो साल बाद भी कार्यकारिणी नहीं बना सकी वर्षा गायकवाड़

बता दें, बीते साल 11 सितंबर को विधायक सदासर्वांकर के करीबी सहयोगी संतोष तेलवाने ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर उद्धव ठाकरे के समर्थकों की आलोचना की थी। इसके बाद, ठाकरे गुट के महेश सावंत ने तेलवाने को प्रभादेवी इलाके में मिलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक प्रभादेवी इलाकें में इकट्ठे हो गए और उनके बीच मारपीट की नौबत आ गई। 

Read More कल्याण : महिला रिसेप्शनिस्ट पर हमला और गाली-गलौज; व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

मारपीट के बाद पुलिस ने महेश सावंत और उनके लगभग 25 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता अरविंद सावंत, अनिल परब, अंबादास दानवे, सुनील राणे और सचिन अहीर दादर पुलिस थाने गए और गिरफ्तार पार्टी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग करने लगे।

Read More भिवंडी : काशेली खाड़ी में  53 वर्षीय व्यक्ति के कूदने के बाद तलाशी अभियान शुरू

यहां पहले से मौजूद शिंदे गुट के समर्थकों से उनकी तीखी बहस हो गई और मारपीट होने लगी। इस दौरान गोली भी चली। ठाकरे गुट ने आरोप लगाया कि सर्वांकर ने महेश सावंत को निशाना बनाकर अपनी पिस्तौल से कम से कम दो राउंड फायर किए थे। हालांकि, सर्वांकर ने इन आरोपों को खारिज किया। 

Read More ठाणे : ट्रैफिक कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में सत्र न्यायालय ने दोषी ठहराया; 5,000 रुपये के जुर्माना एक दिन की सजा 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News