ठाणे रेलवे स्टेशन के पास लोकल ट्रेन में 19 वर्षीय युवती को आया अटैक...दो महिला टीसी ने बचाई जान!

A 19-year-old girl was attacked by a local train near Thane railway station... Two women were saved by TC!

ठाणे रेलवे स्टेशन के पास लोकल ट्रेन में 19 वर्षीय युवती को आया अटैक...दो महिला टीसी ने बचाई जान!

ठाणे में सेंट्रल रेलवे की दो महिला टिकट चेकर्स की तत्परता से एक 19 वर्षीय महिला यात्री की जान बच गई। घटना शनिवार (7 जनवरी) को ठाणे स्टेशन के पास एक ट्रेन में हुई। ठाणे रेलवे स्टेशन के पास लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री को तेज दर्द होने लगा।

ठाणे : ठाणे में सेंट्रल रेलवे की दो महिला टिकट चेकर्स की तत्परता से एक 19 वर्षीय महिला यात्री की जान बच गई। घटना शनिवार (7 जनवरी) को ठाणे स्टेशन के पास एक ट्रेन में हुई। ठाणे रेलवे स्टेशन के पास लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री को तेज दर्द होने लगा।

संयोग से उसी लोकल ट्रेन में टिकट चेकर दीपा वैद्य और जैन मार्सेला भी टिकट चेक कर रहीं थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों रेलवे कर्मचारी हरकत में आ गए। उन्होंने तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। फिर महिला को ठाणे के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मौजूद आपातकालीन चिकित्सा क्लिनिक में ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने युवती के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था करवाई। 

Read More मुंबई : सोने के निवेश घोटाले का भंडाफोड़; 43.76 करोड़ मूल्य का सोना और नकदी ठगने के आरोप में तीन व्यापारी गिरफ्तार

चूंकि यात्री की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे जीआरपी और एक अन्य यात्री की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां समय पर इलाज मिलने की वजह से युवती की जान बच गई. उसकी हालत में सुधार हो रहा है। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि महिला यात्री को पहले से कुछ बीमारी थी।

Read More घनसोली और शिलफाटा के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत 4.8 किलोमीटर में से 4 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा 

उसे सिविल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया और जांच में पता चला कि उसे हल्का दौरा पड़ा था। रेलवे द्वारा युवती के माता-पिता को इसकी सूचना दे दी गई। युवती की मां तत्काल अस्पताल पहुंची और उन्होंने दोनों महिला टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Read More गायमुख घाट पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण मुंब्रा-खरेगांव और ठाणे-घोड़बंदर रोड पर भारी यातायात 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News