राहुल गांधी को राम मंदिर का दिया जाएगा न्यौता - उप मुख्यमंत्री फडणवीस
Rahul Gandhi will be invited to Ram temple - Deputy Chief Minister Fadnavis
6.jpg)
देश के गृहमंत्री अमित शाह के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शनों की तारीख आने पर फडणवीस ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने राहुल को भी न्यौता दिया जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वॉटर विजन @2047 कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भोपाल आए थे।
महाराष्ट्र : देश के गृहमंत्री अमित शाह के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शनों की तारीख आने पर फडणवीस ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने राहुल को भी न्यौता दिया जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वॉटर विजन @2047 कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भोपाल आए थे।
यहां उन्होंने अमित शाह के बयान को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि राहुल गांधी को अचानक पुरानी चीजें याद आ जाती है। जो उन्हें 10 साल पहले पूछना था, वे आज पूछ रहे हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर का काम जोरों पर चल रहा है। मंदिर बनने पर राहुल गांधी को भी दर्शन के लिए बुलाएंगे। हाल ही गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि राहुल बाबा सुन लें कि एक जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इसके बाद इस मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है।
फडणवीस ने कहा कि मध्यप्रदेश ने जल संरक्षण में बहुत अच्छा काम किया है। मध्यप्रदेश के काम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। जब मैं महराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना तब हमने मध्यप्रदेश के सिंचाई के क्षेत्र में किए कामों को दोहराया था। उसका फायदा यह हुआ कि महाराष्ट्र में रबी की फसल का उत्पादन हम दोगुना कर पाए।
फडणवीस ने पेंच नदी को लेकर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से विवाद के सवाल पर कहा कि हमारा विवाद बिल्कुल नहीं हैं। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे हिस्से का पानी हम ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के साथ हमारा को-ऑर्डिनेशन है। हमारी एक ज्वाइंट कमेटी है। जिसकी हम बैठक करते हैं। मध्यप्रदेश के साथ मिलकर महाराष्ट्र ताप्ती मेगा रिचार्ज प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसका दोनों राज्यों को फायदा मिलेगा। यहां पर ऐसी सॉइल है, जिसमें जमीन के नीचे से पानी फ्लो होता है।