मुंबई-नासिक राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत... तीन अन्य घायल

Woman killed, three others injured in road accident on Mumbai-Nashik highway

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत... तीन अन्य घायल

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कई वाहनों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

ठाणे : मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कई वाहनों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि शाहपुर के पास एक टेम्पो, एक ऑटोरिक्शा और एक दुपहिया के भिड़ंत में महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। शाहपुर थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘तीनों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।’’

Read More महायुति के मंत्री संरक्षक मंत्री पद के लिए होड़