नवी मुंबई की कचरा-भट्‍ठी में 538 करोड़ रुपये की 140 किलोग्राम मादक पदार्थ किए जाएंगे नष्ट...

Navi Mumbai's garbage incinerator will destroy 140 kg of drugs worth Rs 538 crore.

नवी मुंबई की कचरा-भट्‍ठी में 538 करोड़ रुपये की 140 किलोग्राम मादक पदार्थ किए जाएंगे नष्ट...

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और अन्य जगहों से जब्त किए गए 538 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 140 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट करेगा। विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई : सीमा शुल्क विभाग मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और अन्य जगहों से जब्त किए गए 538 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 140 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट करेगा। विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक इन मादक पदार्थों को शुक्रवार को नवी मुंबई के तलोजा स्थित मुंबई अपशिष्ट प्रबंधन लिमिटेड (एमडब्ल्यूएमएल) द्वारा संचालित कचरा-भट्‍ठी में नष्ट किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब्त किए गए मादक पदार्थों का कुल वजन 140.57 किलोग्राम है, जिसमें 56.06 किलोग्राम हेरोइन और 33.81 किलोग्राम हशीश शामिल है, जिसे मुंबई हवाई अड्डा आयुक्तालय ने 14 मामलों में जब्त किया है।’’ इसके अलावा, मुंबई एयर कार्गो निर्यात आयुक्तालय में दर्ज एक मामले में 21.70 किलोग्राम हशीश जब्त किया गया था, जबकि 3.29 किलोग्राम हेरोइन को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा जब्त किया गया था।

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘ मादक पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे के आसपास शुरू होगी और मुंबई सीमा शुल्क तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। ’’

Read More कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों के हमले;  जनवरी से अक्टूबर तक 18,705 लोग शिकार; कुत्ते के काटने से युवक की मौत 

 

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन