BMC के पास 58,000 करोड़, फिर भी मुंबई में हर साल आती है बाढ़: नितिन गडकरी

BMC के पास 58,000 करोड़, फिर भी मुंबई में हर साल आती है बाढ़: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने शुक्रवार को बृहन्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी (BNC) पर निशाना साधते हुए कहा कि निकाय के पास भारी मात्रा में नकदी है फिर भी मुंबई महानगर में बारिश के पानी की समस्या बरकरार है. उल्लेखनीय है कि बीएमसी पर भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना का नियंत्रण है और इसे देश का सबसे धनी नगर निकाय माना जाता है.

नितिन गडकरी ने गोरई इलाके में एक मैंग्रोव पार्क के लिए भूमि पूजन करने के बाद यह टिप्पणी की. गडकरी ने कहा, “मैंने सुना है कि बीएमसी के पास 58,000 करोड़ रूपए की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपोजिट) है और हर साल हम टीवी पर देखते हैं कि मुंबई में (मानसून के दौरान) बाढ़ आ गयी है, सड़कों पर पानी भर गया है. यह हर साल होता है.’’

Read More मुंबई : बेकाबू सड़क हादसे; दुर्घटनाओं से हुई मौतों में २३ प्रतिशत की वृद्धि

गडकरी ने कहा कि जो राशि उनके पास है वे उसका उपयोग समुद्र में जाने वाले अपशिष्ट जल के पुन:चक्रण के लिए कर सकते हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि उनके पास मुंबई महानगर क्षेत्र से निर्माणाधीन नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक परिवहन के लिए एक ‘जल टैक्सी’ परियोजना है. उन्होंने कहा कि इटली के वेनिस में लोग होटल से नाव के जरिए सीधे हवाई अड्डा जा सकते हैं. उनके पास ऐसी एक परियोजना तैयार है.

Read More मुंबई में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत, जांच जारी

Related Posts