नाबालिग लड़की को छेड़ रहे थे बदमाश... बचाने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, दो भाई घायल

The miscreants were teasing a minor girl... father who went to save her was beaten to death, two brothers injured

नाबालिग लड़की को छेड़ रहे थे बदमाश... बचाने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, दो भाई घायल

मुंबई में भी बेटियां अब सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला है पूर्वी उपनगर का जहां एक नाबालिग लड़की के उत्पीड़न को लेकर दो समूहों के बीच 14 दिसंबर को हुई लड़ाई में  में एक 49 वर्षीय व्यक्ति और उसके दो बेटों को गंभीर चोटें आईं।

मुंबई : मुंबई में भी बेटियां अब सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला है पूर्वी उपनगर का जहां एक नाबालिग लड़की के उत्पीड़न को लेकर दो समूहों के बीच 14 दिसंबर को हुई लड़ाई में  में एक 49 वर्षीय व्यक्ति और उसके दो बेटों को गंभीर चोटें आईं।

सोमवार को इलाज के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर मृतक की नाबालिग बेटी को सरेआम परेशान किया और भद्दी टिप्पणियां कीं।

Read More मुंबई : शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके एक महिला से कथित तौर पर 2.85 करोड़ रुपये की ठगी 

दरअसल, लड़की जब किसी काम से बाहर जा रही थी उसी समय कुछ बदमाश उसे छेड़ने लगे। इसके बाद लड़की ने पिता और भाई  को कॉल करके बुलाया वहीं बदमाशों ने भी अपने कुछ साथियों को बुला लिया। फिर दोनों समूह के बीच झगड़ा बढ़ गया।

Read More सोमैया कॉलेज एडमिशन रैकेट के सिलसिले में जूनियर क्लर्क गिरफ्तार 

इसके बाद  पीड़िता के पिता और उसके बेटों पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला किया गया जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां 49 वर्षीय पिता की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था जिसे बाद में हत्या के मामले में बदल दिया गया था।

Read More मुंबई : बैंकॉक से तस्करी करने के आरोप में 37 वर्षीय एक महिला गिरफ्तार

आरोपियों पर  पॉक्सो अधिनियम की धाराओं सहित अन्य के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने व्यक्ति और उसके बेटों पर हमला करने में कथित रूप से शामिल 15 आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में पुलिस ने आरोपी द्वारा दर्ज कराई गई क्रॉस शिकायत भी दर्ज की।

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरी प्राथमिकी में, दो गर्भवती महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर दूसरे समूह पर हमला किया था। दोनों पक्षों की ओर से कुल 24 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News