सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा की जमानत कोर्ट ने की रद्द, लटकी गिरफ्तारी की तलवार...

Court cancels bail of MP Navneet Rana and her husband Ravi Rana, arrest hangs in the balance...

सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा की जमानत कोर्ट ने की रद्द, लटकी गिरफ्तारी की तलवार...

महाराष्ट्र से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा की मुंबई के स्पेशल कोर्ट ने जमानत रद्द कर दी है। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें दरअसल बीते शनिवार को ही कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था।

मुंबई : महाराष्ट्र से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा की मुंबई के स्पेशल कोर्ट ने जमानत रद्द कर दी है। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें दरअसल बीते शनिवार को ही कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था।

जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। जान लें कि, उनके खिलाफ गिरफ्तारी का विरोध करने और पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी करने से रोकने का आरोप लगा था। वहीं स्पेशल कोर्ट के जज ने उन्हें मामले में सहयोग करने के भी साफ़ निर्देश दिए हैं।

Read More महाराष्ट्र के अस्पतालों में डॉक्टर्स और नर्स की भारी कमी, कैग की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

जानकारी दें कि, इस साल बीते अप्रैल में भी मुंबई पुलिस ने कथित रूप से कई समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के आरोप में राणा और उनके पति को गिरफ्तार किया था। दरअसल राणा और उनके पति ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने की कोशिश की थी।

Read More मुंबई : अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण में  6 गिरफ्तारियां

इस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पुरजोर विरोध किया था, जिसके बाद उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की जमानत निरस्त करने की मुंबई पुलिस की अर्जी विशेष कोर्ट ने भी बीते अगस्त को खारिज कर दी थी। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा था कि केवल जमानत शर्तों का उल्लंघन करने पर जमानत रद्द नहीं की जा सकती। आरोपी जब तक जांच में बाधा नहीं डाले, उसकी जमानत निरस्त नहीं की जा सकती। 

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया