मुंबई में बारिश की वजह से आम जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित

मुंबई में बारिश की वजह से आम जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित

मुंबई और तटीय कोंकण क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से दहिसर, बोरीवली, कांदिवली, अंधेरी, सांताक्रूज, खार, बांद्रा, माटुंगा, परेल, दादर, किंग्स सर्कल, सायन, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला, भांडुप, मुलुंड और अन्य हिस्सों में बाढ़ सी आ गई। लोग काफी परेशान है।

कुछ इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया
अधिकारियों ने बताया कि रात भर हुई बारिश की वजह से कुर्ला उपनगर का बुरा हाल रहा। कुर्ला के क्रांति नगर इलाके में कई घरों में पानी घुस गया। बीएमसी ने पानी में फंसे 400 निवासियों को निकालने के लिए रबर की नावों का सहारा लिया। वहीं ठाणे के टिनी जू गांव में करीब 35 लोग बाढ़ के बढ़ते पानी के कारण फंस गए।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

लोग पांच-छह फीट गहरे पानी में फंस गए
राज्य सरकार ने हवाई बचाव अभियान चलाने का अनुरोध किया है। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार उन्हें भोजन, पानी और चिकित्सीय सुविधा आदि मुहैया कराई गई। रविवार सुबह 4 बजे करीब 60 लोग पांच-छह फीट गहरे पानी में फंस गए थे। अधिकारियों ने उन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया है।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

उड़ानें लगभग 30 मिनट देरी से चल रहीं
पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी इलाकों का भी बुरा हाल है। यहां भी जनजीवन प्रभावित है। सड़कों पर जलभराव हाेने से यातायात जाम है। रेल पटरियों पर जलभराव के कारण रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ज्यादातर उड़ानें लगभग 30 मिनट देरी से चल रही हैं।

Read More नवी मुंबई : कैदी के भाई से रिश्वत लेना पड़ा भारी... पुलिसकर्मी और जेल अधिकारी पर गिरी गाज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन