महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान...अब गोदावरी नदी के तट पर रोज होगी महाआरती

Maharashtra government's big announcement...Now Maha Aarti will be held daily on the banks of river Godavari

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान...अब गोदावरी नदी के तट पर रोज होगी महाआरती

महाराष्ट्र में आगामी चुनाव के पहले शिंदे-फडणवीस सरकार ने हिंदुत्व कार्ड खेला है। महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है कि नासिक में गोदावरी नदी के तट पर अब हर रोज महाआरती होगी। बनारस, अयोध्या की तर्ज पर गोदावरी नदी के तट पर हर रोज शाम 7 बजे महाआरती की जाएगी।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में आगामी चुनाव के पहले शिंदे-फडणवीस सरकार ने हिंदुत्व कार्ड खेला है। महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है कि नासिक में गोदावरी नदी के तट पर अब हर रोज महाआरती होगी। बनारस, अयोध्या की तर्ज पर गोदावरी नदी के तट पर हर रोज शाम 7 बजे महाआरती की जाएगी।

गोदावरी नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है। केंद्र सरकार ने गोदावरी नदी के तट के जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ रुपये का निधि मंजूर किया है। महाआरती के लिए 11 पुजारियों की नियुक्ति की जाएगी। रामायण काल में भगवान राम वनवास के दौरान नासिक में रुके थे। कुंभ मेले का आयोजन भी नासिक में होता है।

Read More भिवंडी : काशेली खाड़ी में  53 वर्षीय व्यक्ति के कूदने के बाद तलाशी अभियान शुरू

बता दें कि एक ओर से महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान को लेकर बवाल मचा है, वहीं अब शिंदे-फडणवीस सरकार ने एक नया ऐलान कर विपक्ष को हमलावर होने का एक और मौका दे दिया है।

Read More अकोला जिले के पास बलापुर क्षेत्र में एक प्राचीन किले का जर्जर हिस्सा ढह गया

दरअसल, राज्यपाल कोश्यारी ने महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कहा कि अब वे पुराने हीरो हो गए हैं। उनकी जगह पर नितिन गडकरी और शरद पवार को महाराष्‍ट्र का नया हीरो मान लेना चाहिए। राज्यपाल की इस विवादित टिप्पणी पर उद्धव गुट की श‍िवसेना के नेता लगातार हमलावर हैं। 

Read More मुंबई: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के बयान पर संदीप देशपांडे ने किया पलटवार

गौरतलब है कि शिवसेना दो धड़ों में बंट चुकी है। शिवसेना के एक धड़े की कमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथ में तो शिवसेना के दूसरे धड़े की बागडोर उद्धव ठाकरे के पास है।

Read More महाराष्ट्र : धड़ल्ले से हो रहा पॉलिथीन बैग का उपयोग... बंदी के बावजूद नियमों की अनदेखी

दोनों ही शिवसेना पर अपना-अपना दावा कर रखा है। एनकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News