महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान...अब गोदावरी नदी के तट पर रोज होगी महाआरती

Maharashtra government's big announcement...Now Maha Aarti will be held daily on the banks of river Godavari

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान...अब गोदावरी नदी के तट पर रोज होगी महाआरती

महाराष्ट्र में आगामी चुनाव के पहले शिंदे-फडणवीस सरकार ने हिंदुत्व कार्ड खेला है। महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है कि नासिक में गोदावरी नदी के तट पर अब हर रोज महाआरती होगी। बनारस, अयोध्या की तर्ज पर गोदावरी नदी के तट पर हर रोज शाम 7 बजे महाआरती की जाएगी।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में आगामी चुनाव के पहले शिंदे-फडणवीस सरकार ने हिंदुत्व कार्ड खेला है। महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है कि नासिक में गोदावरी नदी के तट पर अब हर रोज महाआरती होगी। बनारस, अयोध्या की तर्ज पर गोदावरी नदी के तट पर हर रोज शाम 7 बजे महाआरती की जाएगी।

गोदावरी नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है। केंद्र सरकार ने गोदावरी नदी के तट के जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ रुपये का निधि मंजूर किया है। महाआरती के लिए 11 पुजारियों की नियुक्ति की जाएगी। रामायण काल में भगवान राम वनवास के दौरान नासिक में रुके थे। कुंभ मेले का आयोजन भी नासिक में होता है।

Read More रायगढ़ में 'तीसरे मुंबई' के विकास के लिए 2025 में सर्वेक्षण आयोजित की जाएगी

बता दें कि एक ओर से महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान को लेकर बवाल मचा है, वहीं अब शिंदे-फडणवीस सरकार ने एक नया ऐलान कर विपक्ष को हमलावर होने का एक और मौका दे दिया है।

Read More नवी मुंबई  के कलंबोली में एक डॉक्टर से फ्लैट बेचने के नाम पर 70 लाख की ठगी 

दरअसल, राज्यपाल कोश्यारी ने महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कहा कि अब वे पुराने हीरो हो गए हैं। उनकी जगह पर नितिन गडकरी और शरद पवार को महाराष्‍ट्र का नया हीरो मान लेना चाहिए। राज्यपाल की इस विवादित टिप्पणी पर उद्धव गुट की श‍िवसेना के नेता लगातार हमलावर हैं। 

Read More मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दोबारा पेश किया विशेष लोक सुरक्षा विधेयक...

गौरतलब है कि शिवसेना दो धड़ों में बंट चुकी है। शिवसेना के एक धड़े की कमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथ में तो शिवसेना के दूसरे धड़े की बागडोर उद्धव ठाकरे के पास है।

Read More कांग्रेस नेता नाना पटोले का महायुति पर हमला, महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है वह चुनाव आयोग...'

दोनों ही शिवसेना पर अपना-अपना दावा कर रखा है। एनकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली।