अब गाड़ियों में सनरूफ से बाहर देखना आपको महंगा पड़ सकता है, ट्रैफिक पुलिस काट देगी चालान...

Now looking out of the sunroof in vehicles can cost you dearly, the traffic police will cut the challan...

अब गाड़ियों में सनरूफ से बाहर देखना आपको महंगा पड़ सकता है, ट्रैफिक पुलिस काट देगी चालान...

भारत की अधिकांश वाहन निर्माता कंपनियां अब गाड़ियों में सनरूफ जैसी खूबी देने लगी हैं। ग्राहकों को भी यह फीचर काफी पसंद आता है। यह कार के लुक को भी बढ़ा देता है, साथ ही आपको खुले आसमान का मजा भी दिलाता है।

मुंबई : भारत की अधिकांश वाहन निर्माता कंपनियां अब गाड़ियों में सनरूफ जैसी खूबी देने लगी हैं। ग्राहकों को भी यह फीचर काफी पसंद आता है। यह कार के लुक को भी बढ़ा देता है, साथ ही आपको खुले आसमान का मजा भी दिलाता है। लेकिन अब सनरूफ से बाहर देखना आपको महंगा पड़ सकता है क्योंकि ऐसा करते पाए जाने पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट देगी।

अकसर लोगों को चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलते देखा जा सकता है। लोग अपने बच्चों को भी सनरूफ में खड़ा कर देते हैं, जो बिलकुल गलत है। अब पुलिस ने ऐसी हरकतें करनेवालों के खिलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी है।

Read More मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...

हाल ही में मुंबई से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक महिला जीप कंपास एसयूवी के सनरूफ से बाहर झांकती दिख रही है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ चालान कर दिया।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

यह स्पष्ट नहीं है कि महिला के खिलाफ किस धारा के तहत चालान किया गया है। वीडियो कथित तौर पर मुंबई सी-लिंक पर शूट किया गया था। वीडियो में महिला को कार के सनरूफ से बाहर निकलकर मस्ती करते देखा जा सकता है। इसके अलावा कार सड़क पर तेज गति से चलती दिख रही है। आपको बता दें कि ऐसा करना नियमों के खिलाफ है।

Read More Mahim Dargah मखदूम शाह बाबा दरगाह पर उर्स 2024 के उद्घाटन पर मुंबई पुलिस की सलामी & संदल

लेकिन अकसर लोगों को चलती कार से सनरूफ के बाहर निकलते देखा जाता है। सड़क पर चलती गाड़ी में ऐसा करने से जान का खतरा है। ऐसी स्थिति में अगर इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़ गए तो सनरूफवाला व्यक्ति क्षतिग्रस्त हो सकता है।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

गाड़ी में सनरूफ इसलिए दिया जाता है कि कार में ज्यादा नेचुरल लाइट आ सके। इसकी मदद से कार को जल्द ठंडा किया जा सकता है। जब कार ज्यादा देर धूप में खड़ी रह जाए तो थोड़ी देर में सनरूफ खोलने से गर्मी बाहर निकल जाती है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश