8.jpg)
नवी मुंबई में खौफनाक मर्डर, बीच सड़क पर पीट-पीटकर की हत्या, पुराने विवाद का लिया बदला
Horrific murder in Navi Mumbai, lynching on the middle of the road, revenge for the old dispute
नवी मुंबई इलाके से एक बेहद क्रूरता भरा और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई में एक व्यक्ति की खुलेआम बीच सड़क पर बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
नवी मुंबई : नवी मुंबई इलाके से एक बेहद क्रूरता भरा और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई में एक व्यक्ति की खुलेआम बीच सड़क पर बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
सरेआम बीच चौक पर क्रूरतापूर्ण की गई इस हत्या से इलाके में डर का माहौल बन गया है, लोग दहशत में आ गए हैं। यह घटना रात के करीब 8 बजे नवी मुंबई के कोपर खैरने थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस फिलहाल आस पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक नवी मुंबई के कोपर खैरने थाना क्षेत्र में दो गुटों में मारपीट हुई और यह मारपीट खुलेआम होती रही। इस मारपीट में एक की मौत हो गई है, जब कि दो लोग घायल हगो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हमला पहले से प्लांड था।
पहले की मारपीट का बदला लेने के लिए गुट के एक सदस्य पर हमला करने का मामला कोपर खैरने थाने में दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मुंबई से सटे ठाणे से बेहद हैरतअंगेज कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां सिगरेट लाने से मना करने पर एक दोस्त ने दूसरे को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। ठाणे शहर के डोम्बिवली से ये चौकाने वाली वारदात सामने आई है।
मृतक की बहन की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो बकुल द्वारा जयेश की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया और बकुल को हत्या के आरोप में डोम्बिवली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News

22.jpg)
Comment List