ठाणे में दोस्त के साथ दगाबाजी... गर्लफ्रेंड पर रखता था बुरी नजर, चाकू से हत्या!

Treason with a friend in Thane... kept an evil eye on girlfriend, murdered with a knife!

ठाणे में दोस्त के साथ दगाबाजी... गर्लफ्रेंड पर रखता था बुरी नजर, चाकू से हत्या!

ठाणे में एक युवक ने दोस्त के साथ दगाबाजी किया है। युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने होटल मालिक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसी के मुंह में ठूंस दिया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसने चाकू से आठ बार वार कर उसकी हत्या कर दी।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक ने दोस्त के साथ दगाबाजी किया है। युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने होटल मालिक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसी के मुंह में ठूंस दिया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसने चाकू से आठ बार वार कर उसकी हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ठाणे की शांतिनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके १२ घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की ४-५ गर्लफ्रेंड थी, इसके बाद भी आरोपी की गर्लफ्रेंड पर बुरी नजर रखता था।

Read More मुंबई : वर्ली से कोलाबा कफ परेड तक मेट्रो लाइन 3 ट्रायल रन संभव

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अहमद (बदला हुआ नाम) ने बताया कि मृत होटल मालिक समशेर (बदला हुआ नाम) के साथ उसकी गहरी दोस्ती थी। उसने बताया कि शमसेर की चार-पांच गर्लफ्रेंड थीं। इसके बाद भी वह उसकी गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर बढ़ा रहा था। जानकारी होने पर उसने मना भी किया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई।

Read More मुंबई : मौसम विभाग का पूर्वानुमान; अगस्त में सामान्य से कम वर्षा 

देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और अचानक अहमद ने जेब से चाकू निकालकर वार कर दिया। जब समशेर नीचे गिरा तो आरोपी ने उसका प्राइवेट पार्ट काटकर उसके मुंह में ठूंस दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

Read More मुंबई : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर प्रमोशन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर हत्या का मामला दर्ज किया और महज १२ घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पूरे वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे १४ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More मुंबई : चुनाव को लेकर मनपा ने वार्डों की बाउंड्री की निश्चित... सोमवार को राज्य सरकार के नगरविकास को होगा सुपुर्द

पुलिस के मुताबिक प्रेमिका को लेकर पहले भी कई बार दोनों दोस्तों के बीच झगड़ा हो चुका था। हाल ही में अहमद ने उसे धमकी भी दी थी। कहा था कि जब प्राइवेट पार्ट ही नहीं होगा तो वह चार क्या दस भी गर्लफ्रेंड बना ले, कोई फायदा नहीं होगा।

वारदात के समय भी वह इसी इरादे से अपने दोस्त के होटल पहुंचा था। रात में करीब १ से १:३० बजे के आसपास होटल बंद होने के बाद आरोपी ने चाकू से प्राइवेट पार्ट काट दिया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News