गुस्साए पति ने अपनी पत्नी और सास पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, एक की मौत

Angry husband burns alive by sprinkling petrol on his wife and mother-in-law, one dead

गुस्साए पति ने अपनी पत्नी और सास पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, एक की मौत

सहारनपुर में पत्नी ने पति के साथ जाने से इंकार करना भारी पड़ा। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी और सास पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे सास की मौत हो गई। जबकि, पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई।  मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड स्थित कृष्णधाम कालोनी का है।

सहारनपुर : सहारनपुर में पत्नी ने पति के साथ जाने से इंकार करना भारी पड़ा। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी और सास पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे सास की मौत हो गई।

जबकि, पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई।  मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड स्थित कृष्णधाम कालोनी का है। बताया जा रहा है शामली निवासी नितिन कुमार की शादी कृष्णधाम कालोनी निवासी पायल की बेटी निकिता से हुई थी।

Read More  मुंबई : गोरेगांव में प्रेमी से शादी करने के लिए पत्नी ने रची साजिश, सोते हुए पति को मार डाला 

नितिन काफी समय से अपनी पत्नी के साथ सुसराल में ही रह रहा था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को ले जाने की बात कह रहा था। लेकिन, सास पायल ने इससे इंकार कर दिया। जिसके बाद विवाद हुआ। नितिन ने पेट्रोल छिड़ककर घर मे आग लगा दी। जिससे सास पायल और पत्नी निकिता गम्भीर रूप से झुलस गई।

Read More भिवंडी : खाना पसंद नहीं आया तो पति ने पत्नी को पीटा... ससुराल वालों पर भी केस दर्ज 

पायल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी नितिन और निकिता का अस्पताल में भर्ती कराया गया।  एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सास की मौत हो गई है। आरोपी की पत्नी की हालत गम्भीर है। अभी मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। 

Read More चेंबूर इलाके में पति ने पत्नी को किया आग के हवाले... पत्नी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News