दो भारतीय महिला यात्रियों से 1 करोड़ 39 लाख कीमत का सोना जब्त...

Gold worth Rs 1 crore 39 lakh seized from two Indian women passengers

दो भारतीय महिला यात्रियों से 1 करोड़ 39 लाख कीमत का सोना जब्त...

सीमा शुल्क विभाग की टीम ने दुबई से आने वाली दो भारतीय महिला यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका। जांच करने पर उनके पास से 2.65 किलो ग्राम सोना (24 कैरट) मोम (वैक्स) के रूप में जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये है। मोम के रूप में ये सोना उनके पैरों के चारों और लिपटा हुआ था।

मुंबई : सीमा शुल्क विभाग की टीम ने दुबई से आने वाली दो भारतीय महिला यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका। जांच करने पर उनके पास से 2.65 किलो ग्राम सोना (24 कैरट) मोम (वैक्स) के रूप में जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये है। मोम के रूप में ये सोना उनके पैरों के चारों और लिपटा हुआ था।

दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर एक किर्गिस्तानी महिला यात्री को रोका गया। महिला से करीब 7.5 किलो सोना जब्त किया गया। महिला के खिलाफ सोना तस्करी का मामला दर्ज कर दिया गया है। महिला यात्री ने चार सोने की छड़ों की तस्करी का प्रयास किया। मामले में आगे की जांच जारी है। 

Read More विरार-डहाणू लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News