गगनचुंबी इमारतों में फायर इवेक्युएशन लिफ्ट लगाना अनिवार्य...

It is mandatory to install fire evacuation lift in skyscrapers.

गगनचुंबी इमारतों में फायर इवेक्युएशन लिफ्ट लगाना अनिवार्य...

बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए मनपा यह कोशिश कर रही है कि गगनचुंबी इमारतों में इस तरह की घटनाओ में  कम जान-माल का नुकसान हो। मनपा ने  गगनचुंबी इमारतों में फायर  इवेक्युएशन लिफ्ट लगाना अनिवार्य किया है।

मुंबई : बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए मनपा यह कोशिश कर रही है कि गगनचुंबी इमारतों में इस तरह की घटनाओ में  कम जान-माल का नुकसान हो। मनपा ने  गगनचुंबी इमारतों में फायर  इवेक्युएशन लिफ्ट लगाना अनिवार्य किया है। मुंबई में 70 मीटर ( लगभग 22 मंजिल) और उससे ऊंची इमारतों में इवेक्युएशन लिफ्ट लगाना होगा। दमकल विभाग    लिफ्ट नहीं होने पर इमारतों को एनओसी नहीं देगी।

पिछले महीने राज्य सरकार ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया था।  जिसे मनपा कड़ाई से लागू करने जा रही है।  दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई में आग की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे में कम से कम  जान-माल का नुकसान हो यह हमारे लिए बड़ी चुनौती है।

Read More वसई विरार के सड़कों को गड्डों से मुक्त करने का कार्य अधर में...

गगनचुंबी इमारतों में फायर सेफ्टी और फायर इवेक्युएशन लिफ्ट बहुत जरूरी हो गया है। फायर इवेक्युएशन लिफ्ट एक स्पेशल लिफ्ट है। यह कम से कम 2 घंटे के लिए आग प्रतिरोधी है, ऐसा डिजाइन किया गया है। आग की घटना में कुछ ही मिनट की जागरूकता और बचाव काफी महत्वपूर्ण होता है।

Read More नवी मुंबई : कम कीमत पर सोना देने का लालच; 8 लाख रुपये की ठगी

ऐसे में फायर इवेक्युएशन लिफ्ट काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। आग की घटना के समय सामान्य लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जबकि इवेक्युएशन लिफ्ट से 2 मिनट में 100 लोगों को बाहर निकाला जा सकता है।

Read More मुंबई : अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने स्कूलों और झुग्गी-झोपड़ियों में मानसून सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

यह लिफ्ट फायर ब्रिगेड और नागरिकों के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती है।दमकल विभाग के अनुसार मुंबई में पिछले 5 वर्षों में 26000 से अधिक आग की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है और करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

Read More ठाणे : सांसद और विधायक स्टिकर लगी गाड़ियों की संख्या में भारी वृद्धि

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News