इंफ्राटेक के कर्मचारियों ने किया 31 लाख 95 हजार की धोखाधड़ी...भिवंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया केस

Infratech employees cheated 31 lakh 95 thousand... Case registered in Bhiwandi police station

इंफ्राटेक के कर्मचारियों ने किया  31 लाख 95 हजार की धोखाधड़ी...भिवंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया केस

रियल इस्टेट की नामचीन कंपनी इंफ्राटेक के कुछ कर्मचारियों द्वारा कंपनी के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इंफ्राटेक कंपनी ने इस बात की शिकायत भिवंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। इस धोखाधड़ी में भिवंडी स्थित कशेली में इंफ्राटेक की मैनेजर सरिता पाटील समेत कुछ कर्मचारी भी शामिल थे।

भिवंडी: रियल इस्टेट की नामचीन कंपनी इंफ्राटेक के कुछ कर्मचारियों द्वारा कंपनी के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इंफ्राटेक कंपनी ने इस बात की शिकायत भिवंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। इस धोखाधड़ी में भिवंडी स्थित कशेली में इंफ्राटेक की मैनेजर सरिता पाटील समेत कुछ कर्मचारी भी शामिल थे।

पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गयी शिकायत में बताया गया है कि इंफ्राटेक कंपनी में मैनेजर के रूप में कार्यरत सरिता पाटिल और उसके पति अक्षय पाटिल ने कंपनी के कर्मचारी नितेश बोंगे, देवेंद्र पांडे,राहुल पाटील और साहिल पाटील को अपने साथ मिलाकर लगभग 31 लाख 95 हजार की धोखाधड़ी की।

Read More मुंबई : एयरपोर्ट पर 8 करोड़ रूपए की अवैध ड्रग्स पकड़ी

शिकायत में बताया गया है कि सरिता पाटील और अक्षय पाटील इंफ्राटेक में काम करते हुए अपनी खुद की वियांस नामक कंपनी खोली साथ ही इंफ्राटेक में जो भी व्यक्ति जमीन या फ्लैट्स की बुकिंग के लिए आता था यह लोग इंफ्राटेक में बुकिंग करने के बजाय अपनी कंपनी के नाम पर बुकिंग कर ग्राहकों से पैसा जमा कर रहे थे।

Read More मुंबई : `संग्रहिका` के रूप में हुआ डबल-डेकर बस का पुनर्जन्म 

भिवंडी पुलिस कर रही मामले की जांच धोखाधड़ी की जानकारी इंफ्राटेक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारीयों को मिलने के उपरांत कंपनी ने इन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। जानकारी में पता चला कि सरिता पाटील और अक्षय पाटिल ने कुछ कर्मचारियों को अपने साथ मिलाकर कंपनी की आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे थे। पूरी जानकारी मिलने के बाद इन सभी लोगों के खिलाफ भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More मुंबई : कोरेक्स तस्कर की 2 करोड़ 2 लाख की अचल संपत्ति फ्रीज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News