अमेठी में पूर्व मंत्री भाजपा नेता संजय सिंह का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त...

Arms license of former minister BJP leader Sanjay Singh was also canceled in Amethi.

अमेठी में पूर्व मंत्री भाजपा नेता संजय सिंह का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त...

अमेठी के जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय सिंह समेत कई लोगों के शस्त्र लाइसेंस रद कर दिए हैं। जिन लोगों का शस्त्र लाइसेंस रद हुआ है उनमें मसाला कारोबारी राजेश मसाला सहित 23 लोग शामिल हैं।

अमेठी : अमेठी के जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय सिंह समेत कई लोगों के शस्त्र लाइसेंस रद कर दिए हैं। जिन लोगों का शस्त्र लाइसेंस रद हुआ है उनमें मसाला कारोबारी राजेश मसाला सहित 23 लोग शामिल हैं।

प्रशासन के अनुसार दो से अधिक शस्त्र रखने वाले धारकों पर यह कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई की जद में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी राजा संजय सिंह सहित अन्य प्रभावशाली लोगों का भी शामिल होना चर्चा का विषय बन गया है। इनके अतरक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त हुए है।

Read More फडणवीस को मिलेगी कमान या बिहार फॉर्मूला होगा लागू... भाजपा नेता ने दिए ये संकेत

ग़ौरतलब है कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने दो अधिक शस्त्र लाइसेंस वालों को एक शस्त्र लाइसेंस जमा करवाने का आदेश दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे, उनका शस्त्र निरस्त कर दिया जाएगा। नोटिस देने के बाद भी जिन लोगों ने अपना लाइसेंस नहीं जमा किया, जिला प्रशासन ने ऐसे 23 लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। 

Read More बीजेपी नेता ने राज ठाकरे पर साधा निशाना... हिंदी मेरी मां और मराठी हमारी मौसी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News