उत्तर प्रदेश में बीजेपी से नजदीकियों के बीच एक मंच पर दिखे डिप्टी सीएम और राजभर, ब्रजेश ने ओमप्रकाश को बताया स्थायी मित्र...

In Uttar Pradesh, Deputy CM and Rajbhar were seen on a stage amidst closeness with BJP, Brajesh told Omprakash a permanent friend...

उत्तर प्रदेश में बीजेपी से नजदीकियों के बीच एक मंच पर दिखे डिप्टी सीएम और राजभर, ब्रजेश ने ओमप्रकाश को बताया स्थायी मित्र...

समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद ओमप्रकाश राजभर की भाजपा से नजदीकियों की खबरों के बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना स्थायी मित्र करार दिया है।

उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद ओमप्रकाश राजभर की भाजपा से नजदीकियों की खबरों के बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना स्थायी मित्र करार दिया है। हालांकि 2024 के चुनाव में साथ आने के सवाल को उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि ‘अब राजनीति के बात काहें पूछत हउव’।

सुभासपा के प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र बहादुर सिंह के मेडिकल कॉलेज व रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने बुधवार को रसड़ा पहुंचे बृजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि उनके पास न तो कोई नीति है और न ही एजेंडा।

Read More मुंबई : नगर निगम चुनाव; भाजपा समेत विभिन्न दलों की तैयारियों को लेकर बैठकें

उनका लोकतंत्र में भरोसा नही है। कई बार सत्ता को उन्होंने कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया है। पूरी पार्टी एक परिवार की गिरवी बन गयी है। हालत यह है कि न तो वे प्रदेश अध्यक्ष खोज पा रहे हैं और न राष्ट्रीय अध्यक्ष। देश की जनता कांग्रेस और राहुल गांधी को पूरी तरह नकार चुकी है। भविष्य में उनका और बुरा हश्र होने वाला है।

Read More नई दिल्‍ली : बीजेपी नेहरू के अपमान की एक बार में लिस्ट बना ले, बहस कर लेंगे- प्रियंका गांधी

सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर के साथ मंच साझा करने के सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि ओमप्रकाश जी मेरे स्थायी मित्र है और इस पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। हालांकि 2024 में साथ आने के सवाल को यह कहते हुए हंसकर टाल दिया।

Read More मुंबई: बीएमसी के चुनाव अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिल करके लड़ेगी बीजेपी 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया