कांदिवली में पुराने पादचारी और रोड ब्रिज को तोड़कर बनेगा रोड ब्रिज... खर्च होंगे 56 करोड़ 

Road bridge will be built by breaking the old padchari and road bridge in Kandivali... will cost 56 crores

कांदिवली में पुराने पादचारी और रोड ब्रिज को तोड़कर बनेगा रोड ब्रिज... खर्च होंगे 56 करोड़ 

कांदीवली में  पोईसर नदी ट्रैफिक समस्या अब दूर होगी ही साथ ही बोरीवली की ओर जाना अब आसान हो जाएगा। मनपा प्रशासन ने पादाचारी पुल सहित पतले ब्रिज को तोड़कर अब नया चौड़ा ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। ब्रिज के निर्माण पर कुल 56 करोड़ रुपया किया जाएगा।

मुंबई : कांदीवली में पोईसर नदी ट्रैफिक समस्या अब दूर होगी ही साथ ही बोरीवली की ओर जाना अब आसान हो जाएगा। मनपा प्रशासन ने पादाचारी पुल सहित पतले ब्रिज को तोड़कर अब नया चौड़ा ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। ब्रिज के निर्माण पर कुल 56 करोड़ रुपया किया जाएगा।

तीन ब्रिज के निर्माण में 24 महीने का समय लगने की जानकारी मनपा के ब्रिज विभाग ने दी। बता दे कि कांदिवली में शंकर लेन और ईरानी वाडी रोड क्रमांक 4 पर मनपा ने अभी तक पादाचारियो के लिए बने पुल को तोड़कर वाहन के आवागमन सहित आम जनता के उपयोग के लिए ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है ।

Read More मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल में सफल हृदय प्रत्यारोपण के बाद तेरह वर्षीय को नई ज़िंदगी मिली

भाजपा के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने जानकारी दी कि कांदिवली में बनने वाले तीन ब्रिज जनता के लिए बहु उपयोगी साबित होंगे।उन्होंने बताया की शंकर गली और शांतिलाल मोदी रोड पर होने वाली ट्रैफिक की समस्या अब खत्म हो जाएगी।

Read More मुंबई : कर्नाला नागरी सहकारी बैंक लिमिटेड धोखाधड़ी; 386 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति नीलाम करने का आदेश

इस ब्रिज के निर्माण से अब लोग सीधे एम जी रोड पर जा सकेंगे और बोरीवली जाना लोगो के लिए आसान हो जाएगा।इसी तरह जवाहरलाल रामसुमेर यादव मार्ग पर पोइसर नदी पर बने पुराने ब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज तैयार किया जाएगा। जबकि पोईसर नदी पर ही इंदिरा नगर और एम जी रोड क्रमांक 1 पर बने वाहन ब्रिज को तोड़कर इस ब्रिज को भी चौड़ा किया जाएगा।

Read More वसई-विरार नगर निगम के पूर्व आयुक्त अनिल पवार के ठिकानों पर 18 घंटे तक छपेमारी; सरकारी जमीन पर अवैध बिल्डिंग्स बनवाने का आरोप

दोनो ब्रिज अभी तक 12 मीटर का ब्रिज 30 मीटर का ब्रिज बनाया जाएगा। पोइसर नदी को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है।रामसुमेर यादव मार्ग  और इंदिरा नगर दोनो ब्रिज के बन जाने से ie परिसर की झोपड़ पट्टियों का विकास होने का रास्ता साफ होगा ही साथ ही ब्रिज पर होने वाली ट्रैफिक समस्या भी दूर होगी दोनो ही ब्रिज बहोत पतला होने से  वाहनों की लंबी कतार लगती थी क्योंकि वाहन की संख्या बढ़ने पर उनका आवागमन सुलभ नहीं हो पा रहा था।मनपा का कहना है कि दोनो ब्रिज के बन जाने से पोइसर नदी पर होने वाली ट्रैफिक समस्या दूर होगी।

Read More दादर के कबूतरखाने में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा बड़े-बड़े प्लास्टिक के चादरें बिछाए जाने के दौरान बेचैन भीड़ को नियंत्रित किया

मनपा कांदिवली में बनने वाले तीन ब्रिज के निर्माण पर 56 करोड़ रुपए खर्च करेगी। तीनों ब्रिज अगले दो साल में बन जाने का अनुमान लगाया गया है जिसको लेकर निविदा प्रक्रिया की गई है। ब्रिज के बन जाने से कांदिवली परिसर में होने वाली ट्रैफिक समस्या का छुटकारा मिलने की जानकारी मनपा के ब्रिज विभाग के अधिकारियों ने दी।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News