कुर्ला में नाले से मिला महिला का शव, बोरी में बांधकर फेंका गया था...

Woman's body found from drain in Kurla, was thrown in a sack...

कुर्ला में नाले से मिला महिला का शव, बोरी में बांधकर फेंका गया था...

कुर्ला में एक नाले में बोरी के अंदर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आगे की जांच की जा रही है।

मुंबई: कुर्ला में एक नाले में बोरी के अंदर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आगे की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की उम्र 25 साल के आसपास बतायी जा रही है, उसे हाथ और पैर रस्‍सी से बंधे हुए थे। जिससे लग रहा है कि नाले में फेंकने से पहले उसकी हत्‍या की गई थी।

दरअसल वहां से गुजर रहे किसी राहगीर की नजर उस बोरी पर पड़ी तो उसने इस बारे में स्‍थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस आसपास के इलाकों से लापता लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। जल्‍द ही महिला की पहचान हो जाएगी। इस मामले में अभी इतनी ही जानकारी मिल पायी है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

40 वर्षीय माडल का पंखे से लटका मिला शव

Read More मुंबई: शिवसेना के नेता कमलेश राय 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार

गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले एक 40 वर्षीय माडल का शव मुंबई के अंधेरी इलाके में एक होटल के कमरे से पंखे पर लटका हुआ मिला था। माडल ने रात 8 बजे होटल में चेक इन किया और डिनर के लिए भी आर्डर किया था। आर्डर लेकर आए स्‍टाफ ने कई बार उसे फोन किया लेकिन उसने न तो दरवाजा खोला और न ही फोन पिक किया। होटल के मैनेजर ने तुरंत घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। जब होटल स्‍टाफ ने पुलिस की मौजूदगी में मास्‍टर चाबी से दरवाजा खोला तो माडल का शव पंखे से लटका मिला।

Read More मुंबई : बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री ने किया हंगामा; टिकट परीक्षक के कार्यालय में तोड़फोड़ 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News