कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राम पंडागले शिंदे गुट में हुए शामिल...

Senior Congress leader and former MLA Ram Pandagale joined Shinde faction.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राम पंडागले शिंदे गुट में हुए शामिल...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राम पंडागले शिंदे गुट में शिवसेना में शामिल हो गए। राम पंडागले कुछ साल पहले शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। राम पंडागले ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने की घोषणा की।

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राम पंडागले शिंदे गुट में शिवसेना में शामिल हो गए। राम पंडागले कुछ साल पहले शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। राम पंडागले ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री शिंदे ने पंडागले का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय में तमाम लोगों ने अपना समर्थन दिया है। अब रामभाऊ ने भी समर्थन दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से शुरु की राजनीतिक पारी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितों को लेकर संघर्ष करने वाले राम पंडागले विधान परिषद में आम लोगों की समस्याओं को उठाते रहे हैं।

Read More पुणे: ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त; पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति सहित सात लोग गिरफ्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से राजनीतिक पारी शुरु करने वाले राम पंडागले वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की घड़ी को उतारकर हाथ में तीर धनुष ले लिया था, लेकिन वर्ष 2019 के चुनाव के पहले उनका शिवसेना पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मोहभंग हो गया और वर्ष 2018 में उन्होंने कांग्रेस नेता संजय निरुपम की मौजूदगी में हाथ का पंजा पकड़ लिया था। 

Read More भायंदर : नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई हुई तेज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News