नवी मुंबई की युवती से शादी का झांसा देकर पुणे में किया दुष्कर्म...

Rape in Pune on the pretext of marrying a Navi Mumbai girl

नवी मुंबई की युवती से शादी का झांसा देकर पुणे में किया दुष्कर्म...

छात्रा से इंस्टाग्राम पर पहचान बनाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। युवती को नवी मुंबई से पुणे मिलने के लिए बुलाया था। उसे घुमाने के बहाने फलटण लेकर गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

नवी मुंबई : छात्रा से इंस्टाग्राम पर पहचान बनाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। युवती को नवी मुंबई से पुणे मिलने के लिए बुलाया था। उसे घुमाने के बहाने फलटण लेकर गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले में डेक्‍कन पुलिस स्‍टेशन में अतुल बालासो यादव (19) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती नवी मुंबई में रहती है। उसकी अतुल बालासो यादव से कुछ महीने पहले इंस्‍टाग्राम पर पहचान हुई थी।

Read More मुंबई : नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न; 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी इसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। अतुल ने उसे मिलने के लिए पुणे बुलाया था। डेक्‍कन के प्रभात रोड पर उसने युवती से मुलाकात की। उसके बाद उसे बाइक पर बिठाकर फलटण लेकर गया।

Read More मुंबई के लिए 238 एसी लोकल ट्रेनों की खरीद को मंज़ूरी 

यहां उसे एक होटल में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया। यह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही युवती का मोबाइल तोड दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More मुंबई : आईआईटी  बॉम्बे का छात्र पवई परिसर में मृत पाया गया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News