महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटों की कर दी हत्या...
A man murdered his wife and two sons in Maharashtra's Kolhapur.
By: Online Desk
On

Maharashtra के कोल्हापुर जिले में एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपने दो बेटों और पत्नी की हत्या कर दी और बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कोल्हापुर : Maharashtra के कोल्हापुर जिले में एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपने दो बेटों और पत्नी की हत्या कर दी और बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि प्रकाश माली ने पत्नी गायत्री (36) पर किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध होने का शक करने के बाद गला घोंट दिया।
जिसके बाद, उसने मंगलवार रात अपने दो पुत्र अदिति माली (17) और कृष्णा (13) की भी हत्या कर दी और माली नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।