मंत्रालय में कार्यक्रम में लंबे इंतजार के बाद कार्यक्रम छोड़ चलते बने अजित पवार...

Ajit Pawar left the program after a long wait in the program in Mantralaya...

मंत्रालय में कार्यक्रम में लंबे इंतजार के बाद कार्यक्रम छोड़ चलते बने अजित पवार...

Mantralaya में एक कार्यक्रम में पहुंचे NCP नेता Ajit Pawar लंबे इंतजार के बाद कार्यक्रम छोड़कर चले गए। दरअसल बुधवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में फीका प्रतीक चिन्ह के अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

मुंबई : Mantralaya में एक कार्यक्रम में पहुंचे NCP नेता Ajit Pawar लंबे इंतजार के बाद कार्यक्रम छोड़कर चले गए। दरअसल बुधवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में फीका प्रतीक चिन्ह के अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , विपक्ष के नेता अजीत पवार सहित तमाम मंत्रियों को आमंत्रित किया गया था। इसी दौरान कैबिनेट की बैठक भी थी। अजित पवार तय समय पर कार्यक्रम में पहुंच गए।

Read More कसारा के पास तीन वाहनों की टक्कर में 25 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

तीन घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नहीं आए, और आयोजकों ने कार्यक्रम शुरू नहीं किया। तीन घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार अजित पवार नाराज होकर चले गए। इसके बाद कार्यक्रम शुरू होने के बाद वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बताया गया कि अजित पवार नाराज होकर चले गए।

Read More मुंबई: मंगलवार को कैबिनेट में सात अहम फैसले लिए गए

इस पर उन्होंने सवाल किया कि आखिर अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है? मुनगंटीवार ने कहा कि कैबिनेट की बैठक चल रही थी, जिसमें कई सारे विषयों पर चर्चा हो रही थी, इसलिए समय लग गया। यह बात उन्हें समझना चाहिए।

Read More धनंजय मुंडे जांच में बरी हुए तो उन्हें फिर मिलेगा मौका, अजित पवार का बड़ा बयान

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News