अमेरिका के जॉर्जिया में किराना स्टोर के अंदर पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या...

A youth from Punjab was shot dead inside a grocery store in Georgia, USA.

अमेरिका के जॉर्जिया में किराना स्टोर के अंदर पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या...

Georgia में किराना स्टोर के अंदर दिन दहाड़े डकैती के दौरान एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भारतीय मूल का व्यक्ति जॉर्जिया में किराने की दुकान चला रहा था। दुकान के अंदर ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अमेरिका : जॉर्जिया में किराना स्टोर के अंदर दिन दहाड़े डकैती के दौरान एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भारतीय मूल का व्यक्ति जॉर्जिया में किराने की दुकान चला रहा था। दुकान के अंदर ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कपूरथला जिले के धापई गांव निवासी परमवीर सिंह के रूप में हुई है। दिल दहला देने वाली पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

आरोपी एक अफ्रीकी नागरिक बताया जा रहा है। 1.30 मिनट के वीडियो क्लिप में, परमवीर सिंह को दुकान के अंदर देखा जा सकता है। जैसे ही हमलावर दुकान के अंदर घुसता है वह परमवीर सिंह पर पिस्तौल तान देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तमंचे की नोक पर परमवीर सिंह हमलावर को जो वह मांगता है वह देते हैं।

Read More चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में 31 अगस्त को होने वाली 'फतेह' रैली स्थगित की

इसी दौरान तमंचाधारी हमलावर काउंटर के अंदर घुसता है और परमवीर सिंह को गोली मार देता है। 
बाद में आरोपी मौके से फरार हो जाता है। भागने से पहले वह किराना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे से संबंधित डिवाइस को जोर से खींचता है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि परमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More मुंबई : मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे; पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा

इस बीच, आरोपी क्रिस कोपलैंड (26) को हिरासत में ले लिया गया है। परमवीर सिंह के पिता हरदयाल सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मृतक के शव को धापई गांव लाया जा रहा है। सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। यह घटना अमेरिका में बढ़ते हेट क्राइम के बीच सामने आई है। इससे पहले अगस्त 2021 में जॉर्जिया में ही एक अमेरिकी ने बेगोवाल निवासी करनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Read More  चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत मामले में गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन