जीवनसाथी मैट्रिमोनी साइट से हुई पहचान में यौन शोषण और 10 लाख की ठगी...

Identity from Jeevansathi Matrimony Site, sexual abuse and cheating of 10 lakhs...

जीवनसाथी मैट्रिमोनी साइट से हुई पहचान में यौन शोषण और 10 लाख की ठगी...

जीवनसाथी मैट्रिमोनी साइट पर हुई जान पहचान में शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण करने के साथ ही 10 लाख रुपए की आर्थिक ठगी किये जाने की घटना सामने आयी है। यहा पूरा मामला मई 2022 से 6 सितंबर 2022 के बीच पिंपरी-चिंचवड पुलिस की सीमा में हिंजवडी का है।

पिंपरी : शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण करने के साथ ही 10 लाख रुपए की आर्थिक ठगी किये जाने की घटना सामने आयी है। यहा पूरा मामला मई 2022 से 6 सितंबर 2022 के बीच पिंपरी-चिंचवड पुलिस की सीमा में हिंजवडी का है।

इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर जावेद शफी काजी (34, निवासी बफोंडा, गोवा), एक महिला (55), शशीधर कुमार (26) नामक आरोपियों के खिलाफ हिंजवड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। 

Read More मुंबई : निवासियों ने नाइटक्लबों के आधी रात के बाद तक चलने पर चिंता जताई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी काजी ने मई में जीवनसाथी मेट्रोमोनियल साइट के जरिए पीड़ित महिला से मुलाकात की थी। उसने खुद कैबएक बड़ा व्यापारी बताकर वादी का विश्वास हासिल किया। उसने शिकायतकर्ता से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

Read More पनवेल : गोवा से लाई जा रही 13 लाख रुपये की विदेशी शराब ज़ब्त 

इसके बाद उसने वादी से बिना शादी किए धोखा दिया। इसके साथ ही वादी और उसके परिवार का विश्वास जीतने के बाद उसने वादी से ऑनलाइन के माध्यम से 12 लाख 75 हजार रुपए यह कहते हुए ले लिए कि उसे व्यवसाय में इसकी आवश्यकता है।

Read More मुंबई : फर्जी पुलिस उपनिरीक्षक बनकर की धोखाधड़ी !

बाद में उसने दो लाख 75 हजार रुपए लौटा दिये, हालांकि शेष 10 लाख रुपए नहीं लौटाकर वादी को ठगा। हिंजवडी पुलिस जांच कर रही है।

गणपति विसर्जन जुलूस में शामिल होना पिंपरी-चिंचवड के एक परिवार के लिए काफी महंगा साबित हुआ है। विसर्जन रैली देखने के लिए घर से बाहर जाने के बाद अज्ञात चोर ने घर में घुसकर 13 लाख 50 हजार रुपए के जेवर चुरा लिए।

Read More ठाणे में लंबे समय से प्रतीक्षित मेट्रो सेवा का अगले महीने ट्रायल रन करने के प्रयास - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

इस घटना का खुलासा शनिवार की आधी रात पिंपरी के साई चौक पर हुआ। इस संबंध में अजय मखनलाल बजाज (उम्र 49, निवासी साई चौक, पिंपरी, पुणे) ने पिंपरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसी के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस वारदात को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात आठ बजे वादी और उसके परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर गणपति विसर्जन जुलूस में शामिल होने गए थे। जब वे आधी रात के करीब गणपति विसर्जन जुलूस खत्म होने के बाद घर आए, तब उनके घर में चोरी होने की बात ध्यान में आयी।

उन्हें उनके घर का ताला टूटा हुआ नजर आया। जब वादी बजाज ने घर जाकर निरीक्षण किया तो पता चला कि उसके घर की अलमारी से 13 लाख 35 हजार रुपए का सोना और 50 हजार रुपए की नकद राशि चोरी हो गई है। वादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पिंपरी पुलिस जांच में जुट गई है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News