केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई दौरे पर...कल करेंगे लालबाग के राजा का दर्शन

Union Home Minister Amit Shah will visit Mumbai today...to see the King of Lalbagh tomorrow

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई दौरे पर...कल करेंगे लालबाग के राजा का दर्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई पहुंच रहे हैं। अमित शाह आज रात साढ़े नौ बज मुंबई पहुंचेंगे। शाह कल लालबाग के राजा का दर्शन करेंगे। इस बीच आज उनके बेटे जय शाह ने लालबाग के राजा का दर्शन किया।

मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई पहुंच रहे हैं। अमित शाह आज रात साढ़े नौ बज मुंबई पहुंचेंगे। शाह कल लालबाग के राजा का दर्शन करेंगे। इस बीच आज उनके बेटे जय शाह ने लालबाग के राजा का दर्शन किया।

जय शाह के साथ मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद रहे। अमित शाह कल लालबाग के राजा का दर्शन करने के अलावा सुबह 11.30 बजे मुंबई में बीजेपी की कोर कमिटी की बैठक करेंगे। यह बैठक उपमुख्यमंत्री फडणवीस के सागर बंगले पर होगी।

Read More मुंबई : ईडी ने अनिल अंबानी से 17000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में की 10 घंटे पूछताछ...

बैठक में आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव से जुड़ी रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद अमित शाह फडणवीस के बंगले पर गणपति बप्पा का दर्शन भी करेंगे। फडणवीस के अलावा अमित शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार के घर भी बप्पा के दर्शन के लिए जाएंगे।

Read More मुंबई : पान बेचने की आड़ में बेच रहा था ड्रग्स... पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

राज ठाकरे से अमित शाह की मुलाकात की काफी चर्चा है। लेकिन इस चर्चा पर फडणवीस ने यह कह कर विराम लगा दिया है कि शाह के कार्यक्रम शेड्यूल में राज ठाकरे से मुलाकात तय नहीं है।

Read More मुंबई के लिए 238 एसी लोकल ट्रेनों की खरीद को मंज़ूरी 

अमित शाह के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुंबई दौरा होने वाला है। जेपी नड्डा 15-16 सितंबर के दो दिवसीय दौरे में मुंबई आ रहे हैं।

Read More मुंबई : जून से अब तक बीएमसी के पोर्टल पर गड्ढों की 7,675 शिकायतें दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News