ट्विन टॉवर के बाद मुंबई की गगनचुंबी इमारतों पर खतरा!,बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने की ऑडिट की मांग...

Mumbai's skyscrapers in danger after Twin Towers, BJP leader Kirit Somaiya demands audit...

ट्विन टॉवर के बाद मुंबई की गगनचुंबी इमारतों पर खतरा!,बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने की ऑडिट की मांग...

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फ्लैट मालिकों के हितों की रक्षा के लिए मुंबई में अवैध ऊंची इमारतों का विशेष ऑडिट करने का अनुरोध किया।

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फ्लैट मालिकों के हितों की रक्षा के लिए मुंबई में अवैध ऊंची इमारतों का विशेष ऑडिट करने का अनुरोध किया।

सोमैया का अनुरोध नोएडा में अवैध रूप से बनाए गए 100 मीटर ऊंचे सुपरटेक ट्विन टावर को नियंत्रित विस्फोट के जरिए सुरक्षित रूप से सफलतापूर्वक ध्वस्त किए जाने के एक दिन बाद आया है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में, सोमैया ने कहा, ‘‘बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भ्रष्टचार के परिणामस्वरूप मुंबई में ऊंचे-ऊंचे आवासीय टावर का निर्माण हुआ है।

Read More मुंबई : चुनाव को लेकर मनपा ने वार्डों की बाउंड्री की निश्चित... सोमवार को राज्य सरकार के नगरविकास को होगा सुपुर्द

नोएडा में ट्विन टावर को गिराने के उच्चतम न्यायालय के फैसले की पृष्ठभूमि में मुंबई में ऐसे अवैध टावर का विशेष ऑडिट किया जाना चाहिए।’’ भाजपा के पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि बिल्डरों की लॉबी बीएमसी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मिलकर इस तरह के अवैध ढांचे का निर्माण कर रही है। 

Read More नवी मुंबई : पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की आवश्यकता

सोमैया ने कहा, ‘ऐसी इमारतें या तो नगर निगम से निवास प्रमाण पत्र (ओसी) के बिना हैं या उन्होंने आंशिक ओसी प्राप्त की हैं। इस तरह की प्रथाओं ने उन लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है जिन्होंने इन इमारतों में फ्लैट खरीदे हैं।’ओसी नगर निगम द्वारा जारी एक दस्तावेज होता है जो यह प्रमाणित करता है कि एक भवन का निर्माण अनुमोदित योजना के अनुसार और कानूनों का पालन करते हुए किया गया है।

Read More मुंबई : मौसम विभाग का पूर्वानुमान; अगस्त में सामान्य से कम वर्षा 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News