महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 8.93 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त...!

Banned tobacco products worth Rs 8.93 lakh seized in Navi Mumbai, Maharashtra.

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 8.93 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त...!

मुंबई के नवी मुंबई स्थित एक दुकान से मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने 8.93 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद बरामद किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे : मुंबई के नवी मुंबई स्थित एक दुकान से मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने 8.93 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद बरामद किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गोपनीय सूचना के आधार पर नवी मुंबई पुलिस के एएनसी ने सोमवार को तलोजा क्षेत्र में स्थित एक दुकान पर छापेमारी की और प्रतिबंधित चीजें बरामद की। पुलिस ने 1.26 लाख रुपये नकदी भी बरामद की।

Read More पुणे नगर निगम द्वारा संचालित पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम में बाधा

इस मामले में दुकान से मोहम्मद हमजा मोहम्मद शाहीन खान (26) और अरफान सिराज अहमद शेख (22) को गिरफ्तार किया गया है।

Read More भयंदर : 67 वर्षीय महिला से व्यक्ति ने 72,000 रुपये के सोने के गहने लूट लिए

विज्ञप्ति में कहा गया कि आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और मादक पदार्थ रोधी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र में 2012 से गुटखा एवं सुगन्धित तंबाकू उत्पाद की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है। 2018 में राज्य सरकार ने गुटखे की बिक्री को गैर जमानती अपराध बना दिया था तथा इसका उल्लंघन करने पर सजा को छह माह से बढ़ा कर तीन साल कर दिया था।

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !