राकांपा विधायक भुजबल ने हाथी रोग पर तानाजी सावंत से पूछा सवाल...नर और मादा मच्छरों में उलझ गए स्वास्थ्य मंत्री!

NCP MLA Bhujbal asked question to Tanaji Sawant on elephant disease... Health minister got entangled in male and female mosquitoes!

राकांपा विधायक भुजबल ने हाथी रोग पर तानाजी सावंत से पूछा सवाल...नर और मादा मच्छरों में उलझ गए स्वास्थ्य मंत्री!

मुंबई : विधानसभा में कल स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत फिर विपक्ष के सवालों में उलझ गए। राकांपा विधायक छगन भुजबल ने यह कहकर सावंत के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी कि सरकार द्वारा कराए गए मच्छरों के वर्गीकरण में कितने नर और मादा मच्छर पाए गए हैं?

मुंबई : विधानसभा में कल स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत फिर विपक्ष के सवालों में उलझ गए। राकांपा विधायक छगन भुजबल ने यह कहकर सावंत के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी कि सरकार द्वारा कराए गए मच्छरों के वर्गीकरण में कितने नर और मादा मच्छर पाए गए हैं? उसमें नर मच्छर ज्यादा खतरनाक हैं कि मादा? क्या मच्छरों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है? भुजबल के इन सवालों को लेकर सावंत भौंच्चके रह गए।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान पालघर में बच्चों में फैले ‘हाथी रोग’ की बीमारी को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत गुरुवार को समुचित जवाब नहीं दे सके थे, इसलिए यह सवाल सोमवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया गया था।

Read More महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन मुंबई में बारिश नहीं होगी

इसे लेकर शिंदे-फडणवीस सरकार की जग-हंसाई हुई थी। सोमवार को यह मसला फिर सदन में आया। पालघर जिले में हाथी पांव के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के संबंध में सावंत ने सदन में जवाब दिया। उन्होंने मच्छरों के वर्गीकरण की जानकारी दी।

Read More संजय राउत ने बताई पूर्व सीएम के बार-बार बीमार पड़ने की वजह, फडणवीस ने शिंदे पर किया काला जादू...!

इसी बीच भुजबल ने सवाल उठाया कि सरकार ने कुल कितने मच्छर पकड़े हैं? कितने मच्छरों के काटने की सूचना मिली है? क्या इसका विवरण उपलब्ध है? क्या मच्छर विच्छेदन की रिपोर्ट प्राप्त हुई है? पूर्व मंत्री भुजबल ने ऐसे कठिन सवाल पूछे, जिससे स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत असमंजस में पड़ गए। मच्छरों के नर और मादा वाले सवाल और दुविधा में पड़े स्वास्थ्य मंत्री सावंत को लेकर सदन में खूब हंसी के ठहाके लगे।

Read More पुणे: युवक का मोबाइल छीनने और उसे 300 मीटर तक घसीटने के आरोप में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि अक्टूबर २०२१ को कराए गए सर्वेक्षण में पालघर में ८० बच्चे हाथी रोग से ग्रसित पाए गए थे। मच्छरों से होनेवाला यह रोग बेहद घातक होता है। इससे शरीर विकृत और असक्षम हो जाता है। अभी तक इस बीमारी का कारगर इलाज नहीं है।

Read More मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना यूबीटी 

बीते गुरुवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान इस मसले को लेकर राज्य सरकार द्वारा बनाई गई उपाए योजनाओं को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए थे। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री सावंत इस पर समुचित जवाब नहीं दे सके थे।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन