बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से मुंबई पुलिस नग्न फोटोशूट मामले में करेगी पूछताछ...

Mumbai Police will interrogate Bollywood actor Ranveer Singh in the nude photoshoot case.

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से मुंबई पुलिस नग्न फोटोशूट मामले में करेगी पूछताछ...

मुंबई पुलिस बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी नग्न तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में उनका बयान दर्ज करेगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिनेता को 22 अगस्त को ‘‘जांच में शामिल होने’’ के लिए पुलिस थाने बुलाया जाएगा।

मुंबई : मुंबई पुलिस बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी नग्न तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में उनका बयान दर्ज करेगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिनेता को 22 अगस्त को ‘‘जांच में शामिल होने’’ के लिए पुलिस थाने बुलाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि शहर के चेंबूर पुलिस थाने के कर्मियों ने शुक्रवार को सिंह के आवास पर जाकर उन्हें जांच में शामिल होने का नोटिस दिया, लेकिन उन्हें (पुलिसकर्मियों को) बताया गया कि वह मुंबई में नहीं हैं।
अधिकारी ने बताया कि सिंह ने बाद में पुलिस को बताया कि वह 16 अगस्त को लौटेंगे।

Read More माहिम से लापता 6 साल की बच्ची को पुलिस ने कुछ घंटों में ढूंढ निकाला

उन्होंने बताया कि उस दिन उन्हें नोटिस दिया जाएगा और 22 अगस्त को बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें बुलाया जाएगा। एक गैर-लाभकारी संगठन के एक पदाधिकारी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पिछले महीने चेंबूर पुलिस थाने में रणवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Read More मुंबई पुलिस की सख्त कार्रवाई: ड्रग्स गिरोह पर पहली बार लागू हुआ MCOCA

Related Posts